प्रदेश में सड़कों की गुणवत्ता नियंत्रण के लिए हो रहे हैं अद्भुत प्रयास - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 29-04-2023 06:12 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में सड़कों की गुणवत्ता नियंत्रण के लिए एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग द्वारा अद्भुत प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए इन विभागों को मैं बधाई देता हूँ। गुणवत्ता नियंत्रण का यह प्रयास अन्य विभागों में जारी रखा जाए। सड़कें खराब होने के पहले ही उनका पता कर सुधार के प्रयास हों। वर्षा काल में सड़कों के रख-रखाव के लिए बेहतर कार्य-योजना तैयार की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास कार्यालय समत्व भवन में लोक निर्माण विभाग की सड़कों और एनएचएआई के नवीन संभावित प्रगति पथों की समीक्षा कर रहे थे। लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वर्षा-काल में यदि सड़कों पर गड्डे दिखाई देते हैं तो प्राथमिकता से मरम्मत की जाए। विशेष गुणवत्ता निरीक्षण अभियान जारी रखा जाए और खराब गुणवत्ता पर त्वरित कार्यवाही की जाए। निर्माण कार्यों का सतत् रूप से गुणवत्ता निरीक्षण किया जाए।

बताया गया कि विंध्य एक्सप्रेस-वे राजधानी भोपाल को सिंगरौली तक सीधे जोड़ेगा। इसकी लंबाई 676 किलोमीटर होगी। अटल प्रोग्रेस-वे के लिए पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। नर्मदा एक्सप्रेस-वे के लिए भू-अर्जन की कार्यवाही प्रारंभ की जाना है। बुंदेलखंड विकास पथ भोपाल से छतरपुर तक 330 किलोमीटर का होगा। इंदौर रिंग रोड कुल 139 किलोमीटर का बनेगा। इसी तरह मालवा विकास पथ, मध्य विकास पथ, ग्वालियर-सागर रिंग रोड सहित अन्य रिंग रोड तथा प्रगति पथों के कार्यों की समीक्षा हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.