फेस्टिव सीजन में 1 लाख से अधिक नौकरियां ला रहा अमेजन, इन शहरों के लिए होगी भर्ती

Updated on 07-10-2023 03:07 PM

नई दिल्ली : ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन त्योहारी सीजन में बंपर नौकरियां निकालने जा रहा है। फेस्टिव सीजन में अमेजन इंडिया अपने परिचालन नेटवर्क में 1 लाख से अधिक नौकरियों के मौके पैदा करने जा रहा है। अमेजन इंडिया जिन शहरों में ये नौकरियां क्रिएट करने जा रहा है, उनमें मुंबई, दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ और चेन्नई जैसे शहर शामिल हैं। यहां अमेजन बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां देगा।


एक लाख से अधिक नौकरियां

अमेजन के परिचालन, एपीएसी, मीना लाटम और डब्ल्यूडब्ल्यू ग्राहक सेवा प्रमुख अखिल सक्सेना ने कहा, 'हम अपनी सप्लाई, डिस्ट्रीब्यूशन और ग्राहक सेवा क्षमताओं को मजबूत करने और हमारे साथ खरीदारी करने के इच्छुक लाखों ग्राहकों के लिए एक शानदार खरीदारी अनुभव सुनिश्चित करने के लिए एक लाख से अधिक के कार्यबल का स्वागत कर रहे हैं।'
 

8 अक्टूबर से शुरू हो रही सेल

8 अक्टूबर से शुरू होने वाले अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल से पहले 7 अक्टूबर से प्राइम ग्राहकों तक जल्दी पहुंच के साथ अमेजन इंडिया ने पहले से ही इन नए कर्मचारियों में से अधिकांश को अपने मौजूदा नेटवर्क में शामिल कर लिया है। जहां वे पैक शिप लेंगे और ग्राहकों के ऑर्डर वितरित करेंगे।

ग्राहक सेवा सहयोगी की भी होगी भर्ती

कंपनी ने कहा कि नई नियुक्तियों में ग्राहक सेवा सहयोगी भी शामिल हैं, जिनमें से कुछ वर्चुअल ग्राहक सेवा मॉडल का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य देशभर में अपने फुटप्रिंट को मजबूत करते हुए एक बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान करना है। अमेजन इंडिया के 15 राज्यों में सप्लाई सेंटर फैले हुए हैं, जो विक्रेता इन्वेंट्री के लिए 43 मिलियन क्यूबिक फीट भंडारण स्थान प्रदान करते हैं। इससे देश के 13 लाख से अधिक विक्रेताओं को लाभ होता है। कंपनी के 19 राज्यों में सॉर्टेशन सेंटर हैं, साथ ही करीब 2,000 अमेजन-संचालित और पार्टनर डिलीवरी स्टेशनों का नेटवर्क भी है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.