अंबानी के इस प्लान से बढ़ी बेचैनी, पेप्सी और कोका कोला के बाद अब पारले और ब्रिटानिया जैसी कंपनियों का नंबर

Updated on 27-11-2024 05:17 PM
नई दिल्ली: कोका कोला और पेप्सी के बाद अब मुकेश अंबानी ने पारले और ब्रिटानिया जैसी कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब ब्रिटानिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर , रेकिट, पारले और नेस्ले जैसी बड़ी कंपनियों को टक्कर देने जा रहे हैं। दरअसल अंबानी अपनी कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) के तहत आने वाले प्रोडक्ट्स को अपनी कोल्ड ड्रिंक कैम्पा कोला की तर्ज पर बेच रही है।

अंबानी का कैम्पा कोला बेचने का प्लान रहा है कि वह डिस्ट्रीब्यूटर्स और ट्रेड पार्टनर्स का मार्जिन बढ़ा देते हैं। दूसरी कंपनियों के मुकाबले यह मार्जिन दोगुना तक होता है। यही रणनीति यह अपने दूसरे प्रोडक्ट्स के लिए अपनाने जा रहे हैं। इसका फायदा होता है कि डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर ज्यादा मार्जिन वाले प्रोडक्ट्स को बेचने पर ज्यादा फोकस करते हैं।

कितना मार्जिन दे रही रिलायंस?

इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार रिलायंस कंज्यूमर अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स और ट्रेड पार्टनर्स को 6 से 8% का मार्जिन दे रही है। यह मार्जिन इस इंडस्ट्री के औसत से लगभग दोगुना है। वहीं ब्रिटानिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रेकिट, कोका कोला, पार्ले और नेस्ले जैसी बड़ी कंज्यूमर कंपनियां डिस्ट्रीब्यूटर्स और ट्रेड पार्टनर्स को 3 से 5% के बीच मार्जिन देती हैं।

क्यों बढ़ी दूसरी कंपनियों की बेचैनी?

दरअसल, ज्यादा मार्जिन देने पर रिटेलर उस कंपनी के प्रोडक्ट्स को ऐसा रखते हैं ताकि वह हर ग्राहक को दिखाई दे। साथ ही ग्राहकों को उस प्रोडक्ट को खरीदने के लिए भी प्रेरित करते हैं। इस वजह से उस प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.