रिलीज हुआ अमीषा पटेल और डेजी शाह की 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' का ट्रेलर, किलर दिख रहे अर्जुन रामपाल

Updated on 17-08-2023 02:31 PM
इस वक्त अमीषा पटेल अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'गदर 2' की सफलता के जश्न में डूबी हैं और वहीं दूसरी तरफ उनकी अगली फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। अमीषा पटेल की इस फिल्म का नाम 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' है, जिसमें लीड रोल में अर्जुन रामपाल, डेज़ी शाह, रोहित राज जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। ये फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसकी कहानी टैटू से जुड़ी हुई है।

Mystery Of The Tattoo Trailer: अमीषा पटेल, डेज़ी शाह स्टारर फिल्म 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' के निर्देशन से कलैयारासी सथप्पन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस ट्रेलर की शुरुआत पुलिस इनवेस्टिगेशन से शुरू होती है, जिसके बाद बॉडी पर टैटू बनता दिख रहा है। डेजी शाह किसी सच का पीछा करती दिखती हैं और पुलिस को बताती हैं कि जल्द ही एक और मर्डर होनेवाला है। कुछ कोर्ट केस के सीन हैं और डेज़ी शाह इंटरनेट पर उन झलकियों को देखकर हैरान रह जाती हैं।

काफी खतरनाक दिख रहे हैं अर्जुन रामपाल

इसके बाद अमीषा पटेल का सीन है और उनसे पूछा जाता है कि आपने अपने करियर की शुरुआत कहां से की? वह जवाब में कहती हैं- एक टैटू आर्ट से की। इसके बाद अर्जुन रामपाल टैटू बनाते दिख रहे हैं। इस लुक में अर्जुन काफी खतरनाक दिख रहे हैं। हालांकि, ट्रेलर देखकर आपके शक की सुई अर्जुन पर भी जा सकती है लेकि कहानी का सच क्या है ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता लगेगा।

1 सितम्बर को फिल्म हो रही है रिलीज़

Mystery Of The Tattoo Movie: बता दें कि Kalaiarasi Sathappan निर्देशित इस फिल्म का अनुश्री शाह, गजीनाथ जयकुमार और कशिश खान ने मिलकर 'मिस्ट्री ऑफ टैटू' का निर्माण किया है। फिल्म में 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' में मायरा सरीन, मनोज जोशी, अरुण कपूर, टॉम हेंड्रिक, सायरा पंढाल और सुकी चॉट ने अहम रोल निभाया है। ये फिल्म 1 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.