भारत में चीन की जगह नहीं ले सकता अमेरिका... पीएम मोदी की यात्रा से बौखलाया ग्‍लोबल टाइम्‍स, कसा तंज

Updated on 20-06-2023 07:27 PM
बीजिंग: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा और भारत-अमेरिका के बीच बढ़ती दोस्‍ती से चीन का सरकारी मीडिया बौखला गया है। चीन की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के भोंपू ग्‍लोबल टाइम्‍स ने दावा किया कि भारत का अमेरिका के साथ व्‍यापार चीन की जगह नहीं ले सकता है। यही नहीं भारत भी वैश्विक सप्‍लाइ चेन में चीन की जगह नहीं ले सकता है। चीनी अखबार ने कहा कि भारत जितना ज्‍यादा अमेरिका को निर्यात करेगा, उसे उतना ज्‍यादा ही चीन से आयात करना होगा। विश्‍लेषकों का कहना है कि पीएम मोदी की इस यात्रा में सबसे ज्‍यादा चर्चा चीन पर ही फोकस रहनी है, ऐसे में उसका बौखलाना स्‍वाभाविक माना जा रहा है।

ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा कि यह भारतीय प्रधानमंत्री की साल 2014 में पद संभालने के बाद अमेरिका की छठवीं यात्रा है। चीनी अखबार ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने इस संबंध में अपने प्रयास बढ़ा दिए हैं कि भारत चीन के साथ विवाद करे। उसने माना कि इस समय अमेरिका और भारत के बीच व्‍यापार लगातार तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका साल 2022-2023 में भारत का सबसे बड़ा व्‍यापारिक साझीदार रहा है। उसने कहा कि इसी तरह से अगर अमेरिका से रिश्‍ते मजबूत होते रहे तो यह भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था को काफी फायदा पहुंचाएगा।


'चीन के खिलाफ चाल चल रहा अमेरिका, होगा फेल'

चीनी अखबार ने कहा कि इस बात का ध्‍यान रखना चाहिए कि अमेरिका ने भारत के साथ व्‍यापारिक रिश्‍ते मजबूत करने के दौरान कई भूराजनीतिक चाल चली है। उदाहरण के लिए अमेरिका ने IPEF से चीन को बाहर रखा है जिसका निर्माण हिंद प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक सहयोग बढ़ाना है। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा कि अमेरिका की चाल को भांपना मुश्किल नहीं है। अमेरिका की कोशिश है कि चीन की आर्थिक बढ़त को धीमा करना है। हालांकि अमेरिका की यह चाल सफल नहीं होगी।

ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा कि चीन की ग्‍लोबल सप्‍लाइ चेन में स्थिति को भारत या किसी दूसरी अर्थव्‍यवस्‍था से बदला नहीं जा सकता है। भारत का अमेरिका के साथ निर्यात जहां बढ़ रहा है, वहीं चीन से उसका आयात भी बढ़ रहा है। भारत अभी भी चीन से सबसे ज्‍यादा आयात करता है। कोरोना महामारी के बीच भी साल 2021 में चीन और भारत का व्‍यापार 100 अरब डॉलर को पार कर गया। साल 2022 में भारत और चीन का व्‍यापार 135 अरब डॉलर तक पहुंच गया जो रेकॉर्ड है। भारत को अपनी अर्थव्‍यवस्‍था के लिए केमिकल से लेकर दवाओं के कच्‍चे माल तक को चीन से मंगाना पड़ रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.