सऊदी अरब पर भड़का अमेरिका, कहा- रिश्तों पर हमें सोचना होगा

Updated on 13-10-2022 04:41 PM

वॉशिंगटन

अमेरिका और सऊदी अरब के बीच बीते कुछ सालों में अच्छे रिश्ते रहे हैं, लेकिन अब दोनों के बीच दरारा आती दिख रही है। अमेरिका ने ऐलान किया है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन सऊदी अरब के साथ रिश्तों की समीक्षा करेंगे। तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक के हिस्से सऊदी अरब ने रूस का समर्थन करते हुए उत्पादन में कमी का ऐलान किया था। इसके चलते अमेरिका उससे नाराज हो गया है। ओपेक में शामिल 13 देशों और रूस के नेतृत्व वाले उसके 10 सहयोगी देशों ने बीते सप्ताह अपने एक फैसले से वाइट हाउस का पारा बढ़ा दिया था। दरअसल इन देशों ने फैसला लिया था कि नवंबर से वे तेल के उत्पादन में प्रतिदिन 2 मिलियन बैरल की कमी करेंगे।
यूक्रेन के खिलाफ एकजुट रूस और बेलारूस की आर्मी, जेलेंस्की ने मांगी मदद

इससे दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने की आशंका जताई जा रही है। अब अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा है, 'मुझे लगात है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन इस बात को लेकर एकदम स्पष्ट हैं कि सऊदी अरब के साथ अपने रिश्तों की एक बार समीक्षा करनी होगी।' किर्बी ने कहा कि निश्चित तौर पर ओपेक देशों के फैसले के चलते यह स्थिति पैदा हुई है। सऊदी अरब के रूस के साथ जाने से अमेरिका को करारा झटका लगा है, जो उसे अब तक अपने पाले में मानकर चल रहा था।

घर में भी बाइडेन को घिरने का खतरा, इसलिए हुए सख्त

जो बाइडेन ने इसी साल जुलाई में सऊदी अरब का दौरान किया था। इस दौरान वह क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से भी मिले थे। पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते फिर से बेहतर होने के संकेत इस यात्रा से मिले थे। अमेरिका की आंतरिक राजनीति के लिहाज से भी यह बाइडेन के लिए झटके जैसा हैय। अमेरिका में नवंबर में मध्यावधि चुनाव होने वाले हैं, उससे पहले महंगाई और बेरोजगारी को लेकर पहले ही विपक्ष की ओऱ से मुद्दा बनाया जा रहा है। वहीं अमेरिका की नाराजगी के बीच सऊदी अरब ने सफाई भी दी है। ओपेक के फैसले को लेकर सऊदी अरब ने कहा कि हमने तेल मार्केट में स्थिरता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.