भारत के खिलाफ पाकिस्तान को मजबूत बना रहा अमेरिका? F-16 से जुड़ा है मामला

Updated on 09-09-2022 05:45 PM
F-16 लड़ाकू विमानों को लेकर अमेरिका ने पाकिस्तान की मदद का फैसला किया है। अब भारत के पूर्व राजनयिक ने अमेरिका के इस कदम पर चिंता जाहिर की है। कहा जा रहा है कि अमेरिका अब पाकिस्तान को भारत की बराबरी करने में मदद कर रहा है। हालांकि, अमेरिकी पक्ष इसके तार आतंकवाद विरोधी गतिविधियों से जोड़ रहे हैं। गुरुवार को ही अमेरिका ने 450 मिलियन डॉलर की सहायता देने के फैसले को मंजूरी दी है।

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त रह चुके जी पार्थसार्थी ने कहा, 'उन लड़ाकू विमानों में आधुनिक रडार और मिसाइल क्षमताएं हैं। यह साफतौर पर पाकिस्तान को लड़ने की क्षमताओं में बढ़त देने के लिए बनाया गया है।' उन्होंने कहा कि इसकी डिलीवरी 'भारत के लिए साफ संदेश है कि अमेरिका पाकिस्तान को हमारी बराबरी के लिए क्षमताएं देने की योजना बना रहा है।' उन्होंने कहा, 'हमारे खिलाफ ऐसी क्षमताओं का इस्तेमाल पहले भी हो चुका है। हमें इसे चिंता के साथ उठाना चाहिे और अमेरिका को न केवल राजनीतिक रूप में बल्कि उनके कामों और मुद्दों के संदर्भ में अमेरिका को संकेत भेजा जाना चाहिए, क्योंकि यह कुछ ऐसा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।'

क्या है मामला
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को पलटते हुए पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान के बेड़े के रखरखाव के लिए 45 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। पाकिस्तान को यह वित्तीय मदद इसलिए दी जा रही है ताकि वह वर्तमान और भविष्य में आतंकवाद रोधी खतरों से निपट सकें। पिछले चार वर्षों में इस्लामाबाद को दी जा रही यह सबसे बड़ी सुरक्षा सहायता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.