चीनी हैकरों का निशाना बने अमेरिकी राजदूत, ईमेल अकाउंट में लगाई सेंध, अमेरिका आगबबूला

Updated on 21-07-2023 03:59 PM
वॉशिंगटन: आज के समय युद्ध हथियारों से नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी के जरिए लड़ा जाता है। चीन ने अब अमेरिका पर भी टेक्नोलॉजी के जरिए हमला बोला है। चीनी हैकरों ने चीन में मौजूद अमेरिकी राजदूत निकोलस बर्न्स के ईमेल में सेंध लगाई है। वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है, जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका के हजारों प्रमुख लोगों के ईमेल भी सुरक्षित नहीं हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस महीने की शुरुआत में माइक्रोसॉफ्ट की ओर से खुलासा किया गया था कि पूर्वी एशिया के सहायक सचिव डैनियल क्रिटेनब्रिंक का अकाउंट भी हैक हुआ था।

कथित तौर पर दो वरिष्ठ राजनयिकों के अकाउंट को हैक किए जाने के बारे में पूछे जाने पर विदेश विभाग ने किसी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि इसकी जांच की जा रही है। WSJ की रिपोर्ट से पहले क्रिटेनब्रिंक से अमेरिकी चीन पॉलिसी पर कांग्रेस की सुनवाई में पूछा गया था कि क्या वह इस बात से इनकार कर सकते हैं कि उनके या उनके कर्मचारियों के ईमेल को माइक्रोसॉफ्ट हैट में टार्गेट किया गया था। तब उन्होंने कहा था कि मैं इस मामले में कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकता। इस मामले की एफबीआई जांच कर रही है। हालांकि मैं इनकार नहीं कर रहा।


क्या बोला चीन

बर्न्स और क्रिटेनब्रिंक के अलावा अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो के साथ जासूसी होने की बात सामने आई है। अमेरिका ने चीन के वरिष्ठ राजनयिकों को इस बारे में चेतावनी दी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में चीन के दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंग्यू ने ईमेल के जवाब में कहा, 'चीन हर तरह के साइबर हमलों और चोरी का विरोध करता है और उनका मुकाबला करता है। हमारी इस मामले पर स्थिति साफ है।' उन्होंने आगे कहा, 'साइब हमलों के सोर्स की पहचान करना एक जटिल तकनीकी मुद्दा है। हमें उम्मीद है कि संबंधित पक्ष निराधार अटकलें लगाने की जगह प्रोफेशनल तरीका अपनाए।'

हैकरों ने सुरक्षा में लगाई सेंध

इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले सप्ताह कहा था कि चीनी हैकरों ने उसकी एक डिजिटल कुंजी का दुरुपयोग किया और अमेरिकी सरकारी एजेंसियों और अन्य ग्राहकों के ईमेल में कोड में खामी के जरिए सेंध लगाई। इस घटना ने माइक्रोसॉफ्ट की सिक्योरिटी को सवालों के घेरे में खड़ा दिया। माइक्रोसॉफ्ट ने गुरुवार की देर रात एक बयान में कहा कि वह आलोचना को गंभीरता से ले रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र में बेहद दमदार भाषण दिया है। उन्होंने दुनिया के सबसे मंच पर वैश्विक ताकतों को आइना दिखाते हुए कहा 'हम उस…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अपने संबोधन में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर तीखा हमला बोला है। नेतन्याहू ने ममदानी को न्यूयॉर्क…
 25 September 2026
रोम: इटली की सरकार ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी की कैबिनेट ने गुरुवार को इस मामले में आदेश पारित किया है।…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के बीच अहम मुलाकात हुई है। इस दौरान दोनों…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने यूएपीए (UAPA) कानून के तहत हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधा है। करीब 9 साल…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी को एक अहम यूरोपीय देश का साथ मिला है। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने सुरक्षा…
 25 September 2026
संयुक्त राष्ट्र: ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने परमाणु बम को नापाक बताते हुए उसको बनाने की किसी भी महत्‍वाकांक्षा को पूरी तरह से खारिज किया है। ईरानी राष्‍ट्रपति ने…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
Advt.