1971 के बाद पहली बार बांग्लादेश पहुंचा अमेरिकी युद्धपोत, चटगांव में डाला डेरा, म्यांमार में कुछ बड़ा करने की तैयारी तो नहीं?

Updated on 09-10-2025 11:57 AM
ढाका: अमेरिकी नौसेना का गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत जहाज यूएसएस फिट्जगेराल्ड बुधवार को पहली बार बांग्लादेश पहुंचा। यह 1971 के बाद किसी अमेरिकी युद्धपोत का पहला बांग्लादेश दौरा भी है। यह युद्धपोत अगले तीन दिनों तक चटगांव बंदरगाह में मौजूद रहेगा। इस दौरान इस युद्धपोत का बांग्लादेशी नौसेना के साथ युद्धाभ्यास करने का भी कार्यक्रम है। हालांकि, अमेरिकी युद्धपोत के चटगांव में डॉकिंग से म्यांमार को लेकर भी कई तरह की शंकाएं जताई जा रही हैं। हाल में ही बांग्लादेश की सीमा पर म्यांमारी सेना और विद्रोहियों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।


बांग्लादेशी सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि यूएसएस फिट्जगेराल्ड के आगमन पर बांग्लादेशी नौसेना के जहाज बनोज़ा अबू उबैदा ने आगंतुक जहाज का स्वागत किया। नौसेना अधिकारियों ने आगंतुक जहाज के अधिकारियों के साथ अभिवादन और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। इस यात्रा के माध्यम से, दोनों देशों की नौसेनाओं के सदस्यों को पेशेवर ज्ञान, अनुभव और कौशल का आदान-प्रदान करने का अवसर मिलेगा।

327 अधिकारियों के साथ बांग्लादेश पहुंचा अमेरिकी युद्धपोत

चटगांव नौसेना क्षेत्र के कमांडर ने 3 अक्टूबर को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर बताया था, 154 मीटर लंबा, 20.2 मीटर चौड़ा और 9,246 टन वज़नी अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस फिट्जगेराल्ड कुल 327 अधिकारियों और नाविकों सहित चालक दल के सदस्यों को ले जाएगा। यूएसएस फिट्जगेराल्ड की यात्रा के दौरान बांग्लादेशी नौसेना के कैप्टन ए एन एम इश्तियाक जहां फारूक मुख्य समन्वय अधिकारी होंगे। यह अमेरिकी नौसेना के सबसे पुराने युद्धपोतों में से एक है और 30 वर्षों से सक्रिय सेवा में। इस अमेरिकी विध्वंसक का गृह बंदरगाह सैन डिएगो है

चटगांव के पास अमेरिका-बांग्लादेश करेंगे युद्धाभ्यास

नॉर्थईस्ट न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष जुलाई में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान बांग्लादेश नौसेना प्रमुख एडमिरल मोहम्मद नजमुल हसन ने अमेरिकी नौसेना को अपने देश आने का आमंत्रण दिया था। चटगाँव बंदरगाह प्राधिकरण (सीपीए) के दस्तावेज़ों से पता चलता है कि बंगाल की खाड़ी में सभी नाविकों को यूएसएस फिट्ज़गेराल्ड और बांग्लादेश नौसेना के बीच होने वाले विशेष अभ्यास के बारे में सूचित कर दिया गया है। यह अभ्यास प्रतिदिन (8 से 10 अक्टूबर तक) 00:01 से 24:00 बजे LT पर 21°50.00’N-091°34.50’E, 21°50.00’N-091°44.50’E, 21°39.50’N-091°44.50’E और 21°39.50’N-091°34.50’E से घिरे क्षेत्र में शुरू होगा

म्यांमार पर गड़ी है अमेरिका की नजर

अमेरिका इन दिनों म्यांमार पर कड़ी नजर बनाए हुए है। उसे म्यांमार में दुर्लभ पृथ्वी तत्वों का खजाना दिख रहा है, जिसका दोहन चीन कर रहा है। यह देश गृह युद्ध में भी फंसा है, जिस कारण अमेरिका चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहा है। इस कारण अमेरिका ने बांग्लादेश के रास्ते म्यांमार को साधने की रणनीति बनाई है। माना जा रहा है कि बांग्लादेश की एक अलोकतांत्रिक सरकार के साथ अमेरिका की नजदीकियां इसी रणनीति का हिस्सा हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.