दिल्ली विवाद के बीच बैज से सिंहदेव बोले-सीएम बनिए

Updated on 23-05-2026 01:07 PM
रायपुर, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दीपक बैज ने कहा कि टीएस सिंहदेव बड़े नेता हैं, उन्हें दिल्ली में जाकर काम करना चाहिए और छत्तीसगढ़ में युवाओं को मौका देना चाहिए।

इस बयान के बाद सिंहदेव ने दीपक बैज से फोन पर बात की। दोनों नेताओं की बातचीत का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सिंहदेव हंसते-मुस्कुराते कहते सुनाई दे रहे हैं- “कोई बात नहीं, लगा रहता है... दीपक बैज खूब मेहनत करें, भविष्य में मुख्यमंत्री बनें, शुभकामनाएं हैं। अपना काम करते रहना है।” टीएस सिंहदेव ने कहा था कि अगर पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देती है, तो वह उसे निभाने के लिए तैयार हैं। इसी सवाल पर बैज ने यह बयान दिया था।

बैज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंहदेव ने कहा कि वे आज भी खुद में युवाओं जैसी ऊर्जा महसूस करते हैं और छत्तीसगढ़ के लिए ही काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद चुनाव हारे हैं और दीपक बैज भी चुनाव हार चुके हैं। हर कांग्रेसी की पहली जिम्मेदारी अपने संगठन और क्षेत्र को मजबूत करना है।

वहीं कांग्रेस में चल रही इस बयानबाजी पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी की अंदरूनी लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने कहा- “ऊपर भी कुछ न कुछ खिचड़ी पक रही है।”

'बाबा साहेब राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाए'

PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि सिंहदेव कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य रह चुके हैं और तमिलनाडु और पुडुचेरी जैसे राज्यों के प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

पार्टी जहां भी जिम्मेदारी देती है, सिंहदेव वहां जाकर काम करते हैं। ऐसे में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, दिल्ली जाकर काम करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभी नेताओं को साथ लेकर बेहतर तरीके से काम कर रही है। दीपक बैज के इस बयान को कांग्रेस संगठन और नेतृत्व में चल रही अंदरूनी चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

'किस सोच के साथ बोले पता नहीं'

पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने बैज के बयान पर कहा कि उन्हें नहीं पता कि दीपक बैज ने किस सोच के साथ यह बात कही।

अगर युवाओं को मौका देने की बात हो रही है तो मैं आज भी खुद में युवाओं जैसी ऊर्जा महसूस करता हूं। मैं अभी भी पूरी तरह सक्रिय हूं और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे निभाने के लिए तैयार हूं।

प्रदेश में ही काम करना चाहता हूं

टीएस सिंहदेव ने साफ कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र और पूरे छत्तीसगढ़ में काम करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह लगातार प्रदेशभर में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और इसकी जानकारी पार्टी नेतृत्व को भी है।

बैज खुद चुनाव हार चुके हैं - टीएस सिंहदेव

सिंहदेव ने कहा कि बैज युवा नेता हैं और भविष्य में मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं। लेकिन अगर बड़े नेताओं की बात हो रही है तो यह भी देखना चाहिए कि कौन चुनाव जीता और कौन हारा।

उन्होंने कहा कि मैं खुद चुनाव हारा हूं। बैज भी चुनाव हार चुके हैं, अपने जिले की सीटें भी कांग्रेस नहीं बचा पाई और लोकसभा चुनाव में भी हार मिली। साथ ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार भी दोबारा नहीं बना पाई।

सिंहदेव ने कहा कि हर कांग्रेसी की पहली जिम्मेदारी अपने कार्यक्षेत्र में संगठन और लोगों को मजबूत करना है।

BJP बोली - कांग्रेस में अंतर्कलह

प्रदेश के मंत्री रामविचार नेताम ने दीपक बैज और टीएस सिंहदेव के बयानों को लेकर कहा कि कांग्रेस का अंतर्कलह गाहे-बगाहे सार्वजनिक हो जाता है।

सिंहदेव को प्रदेश के नेता पचा नहीं पा रहे हैं। सिंहदेव बाकी नेताओं को पचा नहीं पा रहे हैं। सिंहदेव को कांग्रेस ने यूज किया। कांग्रेस यूज एंड थ्रो की राजनीति करती है।

नेताम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी, उसमें सरगुजा महाराज (टीएस सिंहदेव) की बड़ी भूमिका रही। हम सब लोगों को निपटाने में भी उनका बड़ा योगदान था। इसका खामियाजा उन्हीं को भुगतना पड़ा। नेताम ने सिंहदेव को सतर्क हो जाने की भी सलाह दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.