बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच हिंदू युवक की हत्या, ईशनिंदा के आरोप में कट्टरपंथियों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Updated on
19-12-2025 12:27 PM
ढाका: बांग्लादेश में गुरुवार रात ईशनिंदा के आरोप में एक हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब बांग्लादेश में शेख हसीना विरोधी छात्र आंदोलन के एक प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा शुरू हुई है। बीबीसी बांग्ला की रिपोर्ट के अनुसार, हिंदू शख्स को मैमनसिंह जिले में भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पीड़ित की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में हुई है, जो एक युवा गारमेंट फैक्ट्री मजदूर था। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उस पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।
शव के साथ भी कट्टरपंथियों ने की बेहमी
अधिकारियों ने बताया कि रात करीब 9 बजे भीड़ ने उसके ऊपर हमला बोल दिया और पीट-पीटकर मार डाला। इतने के बाद भी कट्टरपंथियों की भीड़ शांत नहीं हुई। उसके शव को पेड़ से बांध दिया और आग लगा दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करके शव कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा है।
पुलिस ने मामले में नहीं दर्ज किया केस
हैरानी की बात यह है कि इस नृशंस हत्याकांड के बाद अभी तक कोई केस नहीं दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि वे पीड़ित के परिवार वालों को ढूढ़ने की कोशिश कर रहे हैं और औपचारिक शिकायत दर्ज होने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
मॉब लिंचिंग की घटना ऐसे समय में हुई है जब बांग्लादेश में भारत विरोधी नेता और कट्टरपंथी संगठन इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। हादी की गुरुवार को सिंगापुर में मौत हो गई थी। उन्हें 12 दिसम्बर को ढाका में बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी थी। हादी को इसी सोमवार एयर एंबुलेंस से सिंगापुर ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…