अमित शाह संभागवार कार्यकर्ताओं में जगा रहे उत्साह, मप्र के सभी अंचलों में साध रहे चुनावी समीकरण

Updated on 30-10-2023 12:32 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा की 20 वर्ष से सरकार है। टिकट वितरण से लेकर अपेक्षित मान-सम्मान न मिलने के कारण कुछ कार्यकर्ता नाराज भी हैं। इनकी नाराजगी दूर करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में संभागवार बैठकें कर रहे हैं। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को उत्साहित करना है ताकि वे पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतर जाएं। पिछले वर्ष भी शाह ने आदिवासियों को संदेश देने के लिए जबलपुर में जनसभा की थी। कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा जिले में शाह दो बार सभा कर चुके हैं। वे तीन दिन में विंध्य, बुंदेलखंड, महाकोशल, मध्य भारत, मालवा- निमाड़ और ग्वालियर-चंबल अंचल में संभागवार बैठकें कर पार्टी की विजय सुनिश्चित करेंगे।

अमित शाह आज करेंगे इंदौर और ग्वा लियर-चंबल संभाग की बैठक

अमित शाह सोमवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर, विजय नगर में इंदौर संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर ढाई बजे होटल रेडीसन सिटी सेंटर ग्वालियर में ग्वालियर -चंबल संभाग की संभागीय बैठक करेंगे।

10 संभागों में बैठक कर चुनावी विजय सुनिश्चित कर रहे शाह

विंध्य क्षेत्र में सात जिले सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में भाजपा की स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह इस साल कार्यक्रम में कई सौंगाते दे चुके हैं। इसी तरह बुंदेलखंड क्षेत्र में छह जिले निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर में भी भाजपा जातिगत समीकरण को साधने विभिन्न कार्यक्रम कर चुकी है।

महाकोशल अंचल में जबलपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी मंडला और बालाघाट में आदिवासी जननायकों को आगे रखकर आदिवासी वोटबैंक साध रही है। मध्य भारत में आठ जिले भोपाल, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कई सौंगाते दी गई हैं।

मालवा के 11 जिले नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार, आलीराजपुर, इंदौर, देवास, उज्जैन, शाजापुर और आगर एवं निमाड़ अंचल के बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर को साधने अमित शाह सोमवार को संभावार बैठक करेंगे।

ग्वालियर चंबल के आठ जिले ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, अशोकनगर, गुना में भाजपा का पूरा फोकस है। यहां से भाजपा को कई बड़े नेता मिले हैं और इस विधानसभा चुनाव में पार्टी का फोकस ग्वालियर-चंबल पर ही है। अमित शाह ने इसी अंचल से पार्टी के सदस्यता अभियान का शंखनाद किया था, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी ग्वालियर अंचल में कार्यक्रम ककर चुके हैं।

अंचलवार विधानसभा सीटें

विंध्य-- 30

बुंदेलखंड-- 26

महाकोशल-- 38

मध्य भारत-- 36

मालवा-- 50

निमाड़-- 16

ग्वालियर-चंबल-- 34


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.