18-19 मई को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे अमित शाह, बस्तर विकास और सुरक्षा पर रहेगा फोकस

Updated on 16-05-2026 02:36 PM
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 और 19 मई को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर और बस्तर संभाग में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दौरे का मुख्य फोकस सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, जनसुविधाओं के विस्तार और बस्तर क्षेत्र के विकास कार्यों पर रहेगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह 18 मई की रात करीब 8:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे और यहां मेफेयर लेक रिसोर्ट में रात्रि विश्राम करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।


अगले दिन सुबह 10:30 बजे वे पीटीएस माना परिसर में डायल-112 सेवा के लिए 400 नई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अब तक यह सेवा प्रदेश के 16 जिलों में संचालित थी, लेकिन नई व्यवस्था के तहत इसे पूरे छत्तीसगढ़ में लागू किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मुताबिक इससे प्रदेश के सभी थानों तक त्वरित पुलिस सहायता पहुंच सकेगी।


दौरे के दौरान राज्य सरकार की नई फोरेंसिक पहल की भी शुरुआत होगी। प्रदेश के 33 जिलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विशेष फोरेंसिक वाहन रवाना किए जाएंगे, जिससे अपराध जांच प्रक्रिया को तकनीकी मजबूती मिलेगी।

रायपुर कार्यक्रम के बाद अमित शाह माना एयरपोर्ट से जगदलपुर रवाना होंगे। बस्तर दौरे के दौरान वे नेतानार में जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे और अमर वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे बादल अकादमी में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बस्तर क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।


शाम को अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और बस्तर की लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे जगदलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

19 मई को जगदलपुर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक में क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा और समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक के बाद अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे और शाम को दिल्ली रवाना हो जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.