अपना ही गाना 'मेरे अंगने में' सुन शर्मिंदा हुए अमिताभ बच्चन, बोले- इसके पीछे बहुत सारा इतिहास है

Updated on 13-09-2023 03:21 PM
'कौन बनेगा करोड़पति 15' के हालिया एपिसोड में जब अमिताभ बच्चन की फिल्म 'लावारिस' का हिट गाना 'मेरे अंगने' में बजाया गया, तो एक्टर शर्मिंदा हो गए। ऐसी स्थिति पैदा हो गई कि अमिताभ ने उस गाने को तुरंत ही बंद करने के लिए कहा। इसके बाद अमिताभ ने 'मेरे अंगने में' गाने का इतिहास बताया। उन्होंने बताया कि कैसे यह गाना बना और फिल्म में शामिल किया गया।

Kaun Banega Crorepati 15 में हाल ही नीरू पांडे और छवि नाम की दो महिला कंटेस्टेंट आईं। इन दोनों कंटेस्टेंट के साथ Amitabh Bachchan ने गेम खेला। गेम के बीच एक सवाल के लिए ऑडियो प्ले किया गया, जोकि 'मेरे अंगने गाने' का था। पूछा गया कि इस गाने के निर्देशक गायक हैं, एक्टर गायक हैं, संगीतकार निर्देशक हैं या फिर एक्टर निर्देशक हैं। गाना सुनकर अमिताभ शर्मिंदा हो गए और कंप्यूटर को थप्पड़ मारने का इशारा करते हुए गाना बंद करने के लिए कहा। फिर वह बोले, 'क्या बताएं अब। ना जाने क्या विकल्प भेजना चाहते हैं ज्ञाननाथ जी।'

अमिताभ ने सुनाया 'मेरे अंगने' गाने का मजेदार किस्सा

इसके बाद अमिताभ ने 'मेरे अंगने में' गाने के बनने की कहानी सुनाई। वह बोले, 'इस गाने के पीछे बहुत सारा इतिहास है। यह एक लोकगीत है, जो मैं बचपन से हम बचपन से सुनते आ रहे हैं, और गांवों में बजता है। हमारे बाबूजी इस गाने को होली के दौरान गाते थे। एक दिन हमारे डायरेक्टर प्रकाश मेहरा जी घर पर आए और हमसे कहा कि वह इस गाने को फिल्म में लेना चाहेंगे। हमने कहा कि क्या मतलब, तो उन्होंने कहा कि उन्हें यह गाना फिल्म में चाहिए।'

अमिताभ ने आगे बताया कि उन्होंने प्रकाश मेहरा से कह दिया कि वह गाना फिल्म में ले सकते हैं, और कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन प्रकाश मेहरा ने कहा कि वह चाहते हैं कि अमिताभ इस गाने को फिल्म में गाएं, पर अमिताभ ने यह कहकर मना कर दिया कि उनके वोइस नोट्स खराब हैं। पर प्रकाश मेहरा ने अमिताभ बच्चन से कहा कि तुम वैसा ही गाओगे फिल्म में, जैसा इस गाने को होली पर गाते हो। अमिताभ ने बताया कि उन्होंने 'मेरे अंगने में' गाने को बहुत ही मुश्किल से गाया था।'

इन फिल्मों में नजर आएंगे अमिताभ

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो अमिताभ बच्चन Kalki 2898 AD, 'गणपत: पार्ट 1', 'घूमर', 'बटरफ्लाई' और 'द उमेश क्रॉनिकल्स' में नजर आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.