अमिताभ बच्चन ने 'इक्कीस' के पोस्टपोन होने की बताई असल वजह, ज्योतिष और शगुन का हवाला, 'धुरंधर' नहीं है कारण

Updated on 19-12-2025 12:58 PM
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' पहले 25 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अचानक खबर आई कि मेकर्स ने इसे पोस्टपोन करने का फैसला किया है। अब ये फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कहा जा रहा था कि ये फैसला 'धुरंधर' की धुआंधार परफॉर्मेंस को देखते हुए किया गया था, लेकिन अब खुद बिग बी ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।

अमिताभ बच्चन ने X
पर अपनी फोटो शेयर की। ये तस्वीर रविवार की है, जब वो अपने बंगले 'जलसा' के गेट पर खड़े होकर अपने फैंस को दर्शन देते हैं। इस बार उनके हाथ में एक टीशर्ट थी, जिस पर इक्कीस लिखा था। जाहिर है, वो अपने नाती अगस्त्य नंदा की डेब्यू मूवी 'इक्कीस' का प्रमोशन कर रहे थे।

शगुन के कारण पोस्टपोन हुई फिल्म

अब इसी फोटो को शेयर करते हुए 83 साल के अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'IKKIS पहले पच्चीस (25) को थी, अब होगी छब्बीस ('26) , पहली (1) को; कुछ ज्योतिष विद्या वाले कहे, भाई ,शगुन है अच्छा, चले चलो, बस चले चलो!!'

अमिताभ के पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन

कुछ यूजर्स तो कह रहे हैं कि अच्छी बात है, शगुन का ध्यान रखा जा रहा है। वहीं कई बोल रहे हैं कि इतना कमाने के बाद भी ज्योतिष पर भरोसा कैसे। कुछ फैंस आधी रात को पोस्ट करने पर उन्हें सोने की सलाह भी दे रहे हैं।

'इक्कीस' में धर्मेंद्र की झलक

'इक्किस' के बारे में बता दें कि अब ये 26 जनवरी 2025 को रिलीज हो रही है। ये वॉर फिल्म है, जिसमें अगस्त्य ने अरुण खेतरपाल का किरदार निभाया है। डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने निर्देशन किया है। अगस्त्य के अलावा धर्मेंद्र और जयदीप अहलवात भी हैं। निधन के बाद इसमें धर्मेंद्र की झलक देखने को मिलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.