अमिताभ बच्‍चन ने रात 2:40 बजे हनुमान सहस्त्र पूजन की दिखाई झलक, लोग बोले- आप हमेशा स्वस्थ और सलामत रहें

Updated on 22-06-2026 01:38 PM
अमिताभ बच्चन 83 वर्ष की उम्र में 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर सबसे अधिक एक्टिव रहने वाले बॉलीवुड सितारे हैं। करीब हर दिन ही बिग बी सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं। हालांकि, अधिकतर ऐसा होता है कि उनकी बात लोगों के पल्ले नहीं पड़ती। पहली बार उन्होंने जो पोस्ट किया है, उसे पढ़कर लोगों ने कहा है- पहली बार आपका पोस्ट समझ के लायक मिला है।

अमिताभ बच्चन ने आधी रात 2:40 मिनट पर हनुमान सहस्त्र पूजन की झलक दिखाई है। उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें फूलों की ढेर के बीच गणपति बप्पा और हनुमान जी की मूर्ति दिख रही है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- T 5779, हनुमान सहस्त्र पूजन।

भगवान बजरंगबली के एक हजार पावन नामों का जाप

बता दें कि हनुमान सहस्त्र पूजन (या हनुमान सहस्रनाम) भगवान बजरंगबली के एक हजार पावन नामों का जाप है। कहते हैं कि ये उनकी पूजा करने की एक अत्यंत शक्तिशाली और विस्तृत विधि है। मान्यता यही है कि ये पूजन हनुमान जी की कृपा, साहस, मानसिक शांति और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति पाने के लिए किया जाता है।

ढैय्या और मंगल दोष के प्रभावों को कम करने में बहुत कारगर

धर्म पर आस्था रखने वालों का कहना है कि इसके पाठ से मानसिक तनाव दूर होता है और साधक को शारीरिक व मानसिक शक्ति प्राप्त होती है। इन सबके अलावा भूत-प्रेत, ऊपरी बाधाओं और नकारात्मक ऊर्जाओं का भी नाश होता है। इतना ही नहीं, ज्योतिषियों के मुताबिक, यह कुंडली में शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और मंगल दोष के प्रभावों को कम करने में बहुत कारगर माना जाता है।

लोगों ने कहा- भक्ति, श्रृद्धा पूजन और धर्म ये सब आदरणीय बाबू के संस्कार हैं

अब आधी रात को किए गए अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर लोगों ने भी अपने मन की बात कही है और हाथ जोड़ लिए हैं। एक ने कहा- इतनी रात क्यों पूजा कर रहे थे अमित जी? एक अन्य यूजर ने कहा- आप और आपका परिवार हमेशा स्वस्थ और सलामत रहे ईश्वर से यही प्रार्थना है। एक अन्य ने कहा- ऊं हं हनुमतये रुद्रात्य्मकाय हुं फट् , बच्चन जी आप दीर्घायु हों, पहली बार आप का पोस्ट समझ के लायक मिला। एक और शख्स ने कहा- भक्ति, श्रृद्धा पूजन और धर्म ये सब आदरणीय बाबू के संस्कार हैं जो आपको बिरासत मे मिले हैं और आप भाग्यशाली हैं कि ये निरंतर पीढ़ी दर पीढ़ी पहुंच रहे हैं। एक और फैन ने लिखा- काज किये बड़े देवन के तुम वीर महाप्रभु देख विचारों कौन सो संकट मोर गरीब को जो तुमसे नहीं जात हैं टारो। एक अन्य़ ने लिखा- हनुमान सहस्त्र पूजा! बहुत शुभ है। यह तो शक्ति और भक्ति का अद्भुत संगम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.