Amitabh Bachchan ने शुरू की 'KBC 15' की शूटिंग, सिद्धार्थ बसु का खुलासा- अब तक दे चुके हैं 200 करोड़ प्राइज मनी

Updated on 24-07-2023 05:44 PM
हर साल दर्शकों का ज्ञान वर्धन करने के लिए सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला 'कौन बनेगा करोड़पति', इस बार भी नए धमाके के साथ शुरू होने जा रहा है। फिलहाल इसकी शूटिंग हो गई है। एक्टर ने सेट से तमाम फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। बताया है कि वो लगातार रिहर्सल कर रहे हैं। जल्द ही इसका टेलीकास्ट किया जाएगा। 15वें सीजन की शुरुआत के पहले इस शो को प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बसु ने कई KBC के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कई ऐसे किस्से सुनाए हैं, जिसको जानने के बाद हर कोई हैरान है।

जैसा की आप जानते हैं कि Kaun Banega Crorepati का हर सीजन अमिताभ बच्चन ही होस्ट करते हैं। बीच में चीजें जरूर कुछ बदली थीं, जब कमान Shah Rukh Khan ने संभाली थी। मगर लोगों को रास नहीं आया तो वापस से हॉट सीट पर अमिताभ को ही विराजमान होना पड़ा था। अब क्विज मास्टर और टीवी प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बसु ने बताया है कि शो के पहले सीजन में बिग बी बहुत रिजर्व्ड थे। वह नहीं चाहते थे कि कोई भी कंटेस्टेंट उनसे कोई पर्सनल सवाल पूछे।

पहले 10 कंटेस्टेंट्स को एक बार ही मिलता था मौका

अमिताभ बच्चन ने साल 2000 में इस शो के साथ अपना टीवी डेब्यू किया था। इसी से वह बेहद पॉपुलर हो गए थे। 'द लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में बताया कि जैसे-जैसे ये शो आगे बढ़ा। वैसे-वैसे वो कंटेस्टेंट्स के साथ फैमिलिय होते चले गए। उन्होंने कहा, 'पहले सीजन में वो थोड़े रिजर्व थे। लेकिन उनका प्रभाव गहरा पड़ा। वो इस माहौल में ढलने लगे और धीरे-धीरे लोगों से धुलने-मिलने लगे। उस वक्त 10 कंटेस्टेंट्स को सिर्फ एक एपिसोड में एक बार ही मौका मिलता था लेकिन अब ये हफ्तेभर के लिए हो गया है। अमिताभ बच्चन को लगता था कि ये सही नहीं अगर लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हैं। उनका ऐसा था कि गेम पर फोकस करो। जीते और हारो, लेकिन उनके बारे में बात न करो।'

अमिताभ बच्चन को हो जाती है टेंशन

सिद्धार्थ ने बिग बी और कंटेस्टेंट्स के तालमेल के बारे में भी जिक्र किया। कहा कि अगर कोई गलत जा रहा होगा, या गलत जवाब दे रहा होगा तो वो पैनिक में आ जाते हैं और प्रेशर फील करने लगते हैं। 'अमित जी को टेंशन होती है। उनका रिश्ता कंटेस्टेंट्स के साथ ऐसा है कि अगर कोई गलत जा रहा होगा तो वो कहेंगे कि हे भगवान ये गलत जा रही है। वो तो ये जवाब दे रहे हैं। लेकिन हम हम बुद्ध भगवान की तरह बने रहने की कोशिश करते हैं। मेरिट के लिए खेलें। जो सही लगे, उसके साथ आगे बढ़ें।'

KBC में अब तक लोगों ने जीते 200 करोड़ रुपये

इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या कभी वो किसी कंटेस्टेंट के टैलेंट के हिसाब से उसको कठिन सवाल पेश करते हैं, जब वो जीत के करीब होता है? इस पर बसु ने कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ। क्योंकि अब तक शो के इतिहास में लोगों ने 200 करोड़ रुपये जीत लिए हैं। 'मैं बहुत सख्त एम्पायर हूं। जिसने भी मेरे साथ काम किया है, वो इस बात को जानता है। हमारे साथ कोई भी मार्केटिंग और कॉमर्शियल टीम नहीं बैठती है। हां ब्रॉडकास्टर्स के भले एक पड़ाव के बाद पसीने आने लगते हैं। किसी और शो ने कभी इतना पैसा कैश प्राइज में नहीं दिया है। केबीसी पर लोग 200 कोरड़ रुपये से ज्यादा जीत चुके हैं। अगर आप इसकी तुलना किसी म्यूजिक शो से करें तो एक सीजन में विजेताओं को 25 लाख रुपये मिलते हैं। यहां हर सीजन में करोड़ों रुपए दिए जाते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.