महिलाओं के अंडरगारमेंट्स पर Amitabh Bachchan का 13 साल पुराना ट्वीट वायरल लोग बोले- ये कैसी बातें कर रहे हैं!

Updated on 27-07-2023 02:45 PM
सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन को लेकर दीवानगी तब भी थी और आज भी है। आज 80 साल की उम्र में भी अमिताभ एक्‍ट‍िव हैं। हाल ही उन्‍होंने 'कौन बनेगा करोड़पति 15' की शूटिंग शुरू की है। प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ उनकी 'कल्‍क‍ि 2898 AD' भी रिलीज की तैयारी कर रही है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्‍चन का एक 13 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्‍होंने महिलाओं के अंडरगारमेंट्स को लेकर एक सवाल पूछा है। लोग हैरान हैं कि आख‍िर बिग बी को सोशल मीडिया पर ऐसे सवाल करने की जरूरत क्‍यों पड़ी!

Amitabh Bachchan का ट्वीट 12 जून 2010 का है। जो उन्‍होंने दोपहर 3:24 बजे किया था। इसमें बिग बी लिखते हैं, 'अंग्रेजी भाषा में, 'ब्रा' एकवचन और 'पैंटी' बहुवचन क्यों है?'

यूजर्स बोले- अमिताभ बच्‍चन को ये शोभा नहीं देता

इस 13 साल पुराने ट्वीट के वायरल होते ही लोग अपना सिर खुजलाने लगे हैं कि आख‍िर ऐसी क्‍या नौबत आ गई कि अमिताभ को ऐसा सवाल करने की जरूरत पड़ी। एक यूजर ने ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'अमितजी, यह आपका कैसा व्यवहार है?' एक अन्य ने लिखा है, 'आखिरकार आपको यही एक सबसे महत्वपूर्ण सवाल लगा?' एक तीसरे यूजर ने लिखा है, 'आप जैसे गरिमा वाले इंसान को इस तरह के सवाल पूछना शोभा नहीं देता, आपको इस पर माफी मांगनी चाहिए।'

फैंस ने किया बिग बी का सपोर्ट, कहा- ये तो ग्रामर है

सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस ट्वीट को लेकर अमिताभ बच्‍चन का मजाक भी बना रहे हैं। हालांकि, बहुत से फैंस ने बिग बी को सपोर्ट भी किया है। इन फैंस का कहना है कि सवाल अंग्रजी व्‍याकरण का है, भले ही उन्‍होंने उदाहरण में ऐसी चीजों का इस्‍तेमाल किया है, लेकिन बात जो वाजिब पूछ रहे हैं।

आगे इन फिल्‍मों में नजर आएंगे अमिताभ बच्‍चन

खैर, वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ पिछली दफा 'ऊंचाई' और 'गुडबाय' फिल्‍म में नजर आए थे। आगे उनकी झोली में टाइगर श्रॉफ के साथ 'गणपत', प्रभास और दीपिका के साथ 'कल्‍क‍ि 2898 AD' और 'द इंटर्न' की रीमेक फिल्‍म भी है। बीते दिनों सिनेमा की दुनिया में सिंगल स्‍क्रीन्‍स के धीरे-धीरे खत्‍म होते प्रभाव और इस कारण टेक्‍निश‍ियंस की घटती नौकरी पर चिंता जाहिर की। अमिताभ ने कहा, 'बहुत सारे प्रोजेक्शनिस्टों ने अपनी नौकरी खो दी है और भारतीय सिनेमा के इतिहास में उनके योगदान को पहचानना महत्वपूर्ण है। एक प्रोजेक्टर की दुनिया, एक अंधेरे कमरे के थिएटर में प्रकाश की किरण और बड़े स्क्रीन पर छवियों की झिलमिलाहट होती है। यही मेरे लिए सिनेमा था।'

सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स और टेक्‍न‍िश‍ियंस पर जताई चिंता
बिग बी ने आगे कहा, 'दुर्भाग्य से सिंगल-स्क्रीन सिनेमाघरों का भाग्य अधर में लटका हुआ है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में उनके विशाल योगदान को याद रखना और पहचानना महत्वपूर्ण है।'





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.