Amitabh Bachchan के 'देसी गमछे' ने लूटा मजमा, पसलियां टूटने के बाद नजर आए बिग बी तो सादगी पर फ‍िदा हुए फैंस

Updated on 29-03-2023 08:32 PM
अमिताभ बच्चन की पसलियां अब धीरे-धीरे रिकवर हो रही हैं। बीते दिनों हैदराबाद में 'प्रोजेक्‍ट के' की शूटिंग के दौरान उन्‍हें चोट लगी थी। अब हफ्तों बाद बिग बी तबीयत में सुधार के बाद पहली बार फैंस से मिलने अपने घर 'जलसा' के बाहर आए। एक ओर जहां अपने फेवरेट एक्‍टर को कुशल देखकर फैंस की बांछे ख‍िल गईं, वहीं सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्‍चन के 'देसी गमछे' ने मजमा लूट लिया है। दरअसल, पसल‍ियों की नैचुरल रिकवरी के लिए हाथ को लंबे समय तक स्‍ल‍िंग के सहारे कंधे से लटकाकर रखा जाता है। लेकिन बिग बी का अपना अंदाज है। सोशल मीडिया यह देखकर मुरीद हो गया है कि सिनेमा की दुनिया के महानायक ने इसके लिए देसी गमछे को अपना सहारा बना लिया है। सब उनकी सादगी के कायल हो रहे हैं।

बिग बी की पसलियों को ठीक होने में लगेगा वक्‍त

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्‍चन की पसलियों को ठीक होने में अभी कुछ और हफ्ते लगेंगे। बीते दिनों एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उन्‍हें दाहिनी पसली की मांसपेशियों में चोट लग गई थी। इस कारण शूटिंग भी तत्‍काल रद्द करनी पड़ी थी। अमिताभ रविवार अपने घर 'जलसा' के बाहर जमा प्रशंसकों से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद उन्‍होंने अपने ब्‍लॉग में इस मुलाकात का जिक्र किया और 'होममेड स्लिंग' पहने अपनी तस्‍वीरें भी शेयर कीं।

​फैंस का प्‍यार देखकर 'धन्‍य' हुए अम‍िताभ बच्‍चन​

अमिताभ ने जो तस्‍वीरें शेयर की हैं, उसमें वह सफेद-स्लेटी रंग की शॉल को ही अपना स्‍ल‍िंग बना लिया है। सोशल मीडिया इसे 'देसी गमछा' कह रही है। उन्‍होंने साथ में नीले रंग की प्रिंटेड जैकेट और स्नीकर्स के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा पहन रखा है। तस्‍वीरों में अमिताभ फैंस का अपने खास अंदाज में हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर अभ‍िवादन करते हुए नजर आ रहे हैं। अपने टम्बलर ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'वो सब बड़ी संख्या में आते हैं और इंतजार करते हैं। बुजुर्ग, बच्चे सब। इतनी देखभाल और प्यार... उनकी आंखों में खुद को देखकर धन्य हो जाता हूं... मेरा प्यार, स्नेह और आभार।

बिग बी ने ब्‍लॉग में बताया था क्‍या हुआ सेट पर

अमिताभ बच्चन ने पिछले दिनों अपने इसी ब्‍लॉग में सेट पर हुई दुर्घटना के बारे में भी जानकारी दी थी। उन्‍होंने कहा था, 'हैदराबाद में 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शॉट के दौरान मैं घायल हो गया। दाहिनी पसली की मांसपेश‍िया फट गईं। शूटिंग रद्द कर दी गई। हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में डॉक्टर ने जांच किया और मैं वापस घर आ गया।'

अमिताभ को सांस लेने, हिलने-डुलने में हो रही तकलीफ

अमिताभ बच्‍चन ने हेल्‍थ अपडेट देते हुए बताया कि यह दर्दनाक है। हिलने-डुलने और सांस लेने में कुछ हफ्ते तक तकलीफ रहेगी। वह दर्द के लिए कुछ दवाइयां भी ले रहे हैं। डॉक्‍टर्स ने जो भी सुझाव दिए हैं, वह उसका पालन कर रहे हैं।

भगवान विष्‍णु के आधुनिक अवतार की कहानी है 'प्रोजेक्‍ट के'

प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्‍म 'प्रोजेक्ट के' एक फैंटेसी ड्रामा है, जिसमें अमिताभ बच्चन एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्‍म साल 2024 में रिलीज हो सकती है। सी. अश्विनी दत्त ने अपनी इस फिल्‍म के बारे में कहा था कि यह भगवान 'विष्णु के आधुनिक अवतार के बारे में' है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.