आगरा के पेट्रोल पंप पर बैठी थीं अम्मा, ड्राइवर ने चढ़ा दी कार, वीडियो देख गुस्सा आ जाएगा
Updated on
04-09-2025 03:21 PM
आगरा: यूपी के आगरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा कि कैसे एक बुजुर्ग महिला को कार सवार ने कुचल दिया। महिला पेट्रोल पंप पर नीचे जमीन पर बैठकर अपने बेटे का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान स्विफ्ट कार सवार तेजी से आगे बढ़ा। उसने सामने बैठी महिला नहीं दिखी। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां अफरातफरी मच गई। हर कोई दौड़कर आया और महिला को कार के नीचे से बाहर निकाला। महिला की मौत हो गई।ये वीडियो आगरा के मारुति एस्टेट स्थित पेट्रोप पंप का बताया जा रहा है। 60 साल की मुन्नी देवी का बेटा ललित कुमार अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवा रहा था। महिला उसका इंतजार करते हुए जब ठक गई तो वहीं जमीन पर बैठ गईं। पीछे एक कार वाला तेल डलवा रहा था। तेल डलवाने के बाद वह तेजी के साथ कार लेकर निकला। उसे सामने बैठी महिला नजर नहीं आई। टक्कर लगते ही जोर से आवाज आई और आसपास मौजूद लोग महिला को बचाने के लिए दौड़ पड़े।
पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। बेटे ने कार नंबर के आधार पर जगदीशपुरा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। X यूजर्स वीडियो शेयर कर कार चालक की हड़बड़ी पर सवाल उठा रहे हैं। जिस तरह घटना के बाद आरोपी कार चालक वहां से भाग निकला, उस पर भी लोग अपना गुस्सा उतार रहे हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…