अमोल पराशर: IIT ग्रेजुएट एक्टर बन गया 'ग्राम चिकित्सालय' का डॉक्टर, नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस संग डेटिंग

Updated on 16-02-2026 01:15 PM
अमेजन प्राइम के वेब शो 'ग्राम चिकित्सालय' को लोगों का खूब प्यार मिला। यह शो ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में डॉक्टरों के सामने आने वाली चुनौतियों पर बेस्ड है और इसमें अमोल पराशर लीड रोल में हैं। उनके साथ आकांक्षा रंजन कपूर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा, विनय पाठक और गरिमा विक्रांत सिंह जैसे कलाकार भी हैं। अमोल के बारे में ज्यादातर लोग अधिक नहीं जानते हैं लेकिन जो जानते हैं उन्हें उनकी हर बात पसंद आती है। आज हम उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर शोज तक में ताक-झांक करेंगे।

अमोल पाराशर ने 'डॉ. प्रभात' के रूप में अपने शानदार एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरीं। आपको बता दें कि एक्टर ने 2009 में रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'बबलू हैप्पी है' और 'ट्रैफिक' जैसी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान 2016 में आई वेब सीरीज 'टीवीएफ ट्रिपलिंग' से मिली। चितवन के उनके मजाकिया और चुलबुले भाई के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्होंने शो के दूसरे और तीसरे सीजन में भी यही रोल किया।

अमोल पराशर का ओटीटी पर जलवा

धीरे-धीरे अमोल ओटीटी के स्टार बन गए और उनकी पिछली छह फिल्में जैसे 'डॉली किट्टी' और 'वो चमकते सितारे', 'सरदार उधम', 'कैश', '36 फार्महाउस' और 'स्वीट ड्रीम्स' इसका पुख्ता सबूत हैं। उन्होंने दो वेब शो 'कुल: द लेगेसी ऑफ द रेजिंगहाउस' और 'ग्राम चिकित्सालय' में काम किया है, जो प्राइम वीडियो और जियोहॉटसर पर स्ट्रीम हो रहे हैं।


अमोल पराशर का जन्म और एजुकेशन

17 सितंबर, 1986 को जन्मे अमोल ने भारत के सबसे बड़े शिक्षण संस्थानों में से एक, आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने जेडएस एसोसिएट्स में अपनी अच्छी-खासी तनख्वाह वाली कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.