बहनों के खातों में 10 जून को डाली जाएगी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 14-05-2023 07:35 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत अगले माह से बहनों के खाते में राशि डाली जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारी कर ली जाए। कलेक्टर्स ध्यान देकर कार्यवाही करें कि हर हालत में 10 जून को बहनों के बैंक खाते में राशि डाल दी जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय के समत्व भवन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से समीक्षा कर रहे थे। प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास श्रीमती दीपाली रस्तोगी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि झाबुआ जिले में 90 प्रतिशत से अधिक आवेदनों में आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय खातों की कार्यवाही हो चुकी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योजना की पात्र बहनों के द्वारा भेजे गए पत्रों पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अनन्तिम सूची पोर्टल पर उपलब्ध है। ग्राम पंचायतों में सूची को चस्पा भी कराया जाए। आवेदनों के संबंध में प्राप्त आपत्तियों की ठीक ढंग से जाँच करें। कोई भी पात्र बहना लाभ से वंचित न रहे। बहनों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्हें अनावश्यक बैंक आने की जरूरत नहीं पड़े। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर्स से फीड बैक भी लिया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गेहूँ की खरीदी के बाद भुगतान में देरी न हो। पंचायतों में 25 लाख रूपए तक की राशि के कार्य पंचायतें ही करेंगी। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग से 25 लाख रूपए तक के कार्य नहीं कराए जाएँ। निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों को अपनी पंचायत में कार्य करने का हक है। ब्याज माफी अभियान में डिफाल्टर किसानों के आवेदन भरवाए जाएँ। कल से अभियान शुरू हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक/ महाप्रबंधक श्री तरसेम सिंह जीरा को निर्देश दिये कि महिलाओं को बैंक के स्तर पर कोई परेशानी न हो, उन्हें बैंक न आना पड़े, यह प्रयास करें। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से संबंधित सभी कार्य बिना बाधा के संपन्न हो जाएँ।

योजनाओं के क्रियान्वयन से उत्साहित हैं नागरिक

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन से उत्साहित शहडोल जिले की सुश्री चंदा जायसवाल के पत्र का उल्लेख बैठक में किया गया, जिसमें सुश्री चंदा ने योजना से मिलने वाली राशि को परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा बताया है। इसी तरह मंदसौर जिले में किसानों ने मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के संबंध में उत्साहित होकर संदेश दिया है और एक नारा बनाया है "ब्याज मुक्त हुआ किसान,चेहरे पर आई मुस्कान"। विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने लोकप्रिय हो रहे इस नारे का उल्लेख किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.