अमृत भार्गव ने सायकिल से पूरी की चार धाम की यात्रा

Updated on 02-09-2022 05:16 PM
शहर के वार्ड  नं.1 बजरंगपुर नवागांव के निवासी अमृत भार्गव छत्तीसगढ़ के पहले व्यक्ति बन चुके है जिन्होंने सायकिल से चार धाम की यात्रा की। इन्होंने सर्वप्रथम उडीसा के जग्गनाथ पुरी से अपनी यात्रा प्रारंभ की। जिसके बाद नेपाल के पशुपती नाथ, अयोध्या राम मंदिर, बाबा अमरनाथ, बद्रीनाथ, गुरूद्वारा हेमकुंड साहेब, ऋषिकेश हरिद्वार, सालासर बालाजी, खाटूश्याम, ब्रम्हा मंदिर पुष्कर राजस्थान की 7025 किलोमीटर यात्रा सायकील से संपन्न की।

श्री अमृत भार्गव ने बताया कि यह सफर इतना आसान नहीं था रास्ते में कई रूकावटों का सामना भी करना पड़ा कई बार खाने पीने के साथ साथ आवागमन में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा मैंने हिम्मत न हारकर अपने हौसले एवं घर परिवार के आशीर्वाद एवं अपने दृढ़निश्चय से यात्रा को पूरा किया। इसके पूर्व में भी अमृत भार्गव ने सायकिल से ही बारह ज्योर्तिलिंग (श्रीसोमनाथ गुजरात, श्रीमल्लिकार्जुन आंध्रप्रदेश, श्रीमहाकालेश्वर मध्यप्रदेश, ओमकारेश्वर मध्यप्रदेश, केदारनाथ उत्तराखंड, भीमाशंकर महाराष्ट्र, विश्वनाथ उत्तरप्रदेश, त्र्यम्बकेश्वर महाराष्ट्र, बैद्यनाथ झारखंड,  नागेश्वर गुजरात, रामेश्वरम् तमिलनाडु, घृणेश्वर ज्योतिलिंग महाराष्ट्र), माँ वैष्णव देवी, तिरूपति बालाजी, मधुरा वृंदावन गोकुल, मुम्बई सिद्धिविनायक, द्वारकापुरी, सांई बाबा शिरडी, माँ दन्तेश्वरी दंतेवाड़ा सहित अन्य धार्मिक स्थानों का सायकिल से भ्रमण किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.