भोपाल से बेंगलुरु के लिए चलेगी अतिरिक्त फ्लाइट:14-19 दिसंबर तक रहेगी अवेलेबल

Updated on 14-12-2025 04:45 PM

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एयर इंडिया ने बेंगलुरु–भोपाल–बेंगलुरु रूट पर अतिरिक्त फ्लाइट चलाने का फैसला किया है। यह विशेष सेवा 14 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी। इससे राजा भोज एयरपोर्ट से दक्षिण भारत के प्रमुख शहर बेंगलुरु के लिए हवाई कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

एयर इंडिया की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, अतिरिक्त फ्लाइट नंबर AI 3391 दोपहर 2:30 बजे बेंगलुरु से भोपाल के लिए उड़ान भरेगी। वहीं वापसी में फ्लाइट नंबर AI 3392 भोपाल से शाम 3:05 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होगी।

यह अतिरिक्त उड़ान सीमित अवधि के लिए शुरू की जा रही है, ताकि त्योहारी सीजन और बिजनेस ट्रैवल के चलते बढ़ी मांग को पूरा किया जा सके।

फिलहाल इस रूट पर इंडिगो एयरलाइंस रोजाना दो फ्लाइट्स संचालित कर रही है। शनिवार और रविवार को यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर यह संख्या तीन हो जाती है। अब एयर इंडिया की अतिरिक्त फ्लाइट जुड़ने से 14 से 19 दिसंबर के बीच भोपाल–बेंगलुरु रूट पर रोजाना कुल चार उड़ानें उपलब्ध रहेंगी, जिससे यात्रियों को टिकट और समय दोनों में सुविधा मिलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.