पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलट गई अल्टो कार, बिहार से रेप आरोपी को ला रहे गाजियाबाद के 2 SI समेत 4 घायल

Updated on 07-02-2026 02:34 PM
सुल्‍तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को सुबह दस बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां माइल्‍स 97 पर एक अल्टो कार पलट गई। गाड़ी में बैठे गाजियाबाद में तैनात दो उप निरीक्षक, बलात्कार के आरोपी समेत गाड़ी का चालक घायल हो गया। सभी को PRV टीम और यूपीडा की टीम ने पिठला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी और चालक को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया गया है
जानकारी के अनुसार, बिहार के रोहतास थाना क्षेत्र के डेहरी निवासी विश्वकांत पर रेप का मामला दर्ज था। उसे गिरफ्तार करने के लिए उप निरीक्षक अतुल कुमार और उप निरीक्षक विपिन कुमार बिहार गए। आरोपी को गिरफ्तार कर वे अल्टो कार से लेकर उसे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते गाजियाबाद जा रहे थे। कार को चालक वसीम चला रहा था। कार जब एक्सप्रेस-वे पर माइल्‍स 97 पर पहुंची कि एकाएक चालक नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकरा कर कई बार पलट गई।


आरोपी और चालक की हालत नाजुक

सूचना पर PRV 6105 के चालक सुनील कुमार सिंह और वंश कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं यूपीडा की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। कार से सभी घायलो को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस से पिठला अस्पताल कुमारगंज पहुंचाया। इलाज के दौरान बलात्कार के आरोपी विश्वकांत और चालक वसीम की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया है। थानाध्यक्ष बल्दीराय नारद मुनि सिंह ने बताया कि घटना जानकारी में है। मामले में जांच की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.