प्रदेशवासियों में खुशहाली का स्तर जानने आनंद संस्थान कराएगा सर्वे

Updated on 30-08-2023 05:41 PM

भोपाल। राज्य आनंद संस्थान जल्द ही मध्य प्रदेश के निवासियों के जीवन में खुशी के संदर्भ में आए बदलावों का पता लगाने के लिए खुशी का बेसलाइन सर्वेक्षण करने वाला है। यह सर्वे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग किया जाएगा, जिसमें लगभग 35 हजार लोगों को शामिल करने की योजना है। इसमें लोगों से उनके रिश्तों, आय, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य सूचकांकों पर सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए प्रश्नावली तैयार की गई है। इस कार्य के लिए आइआइटी खड़गपुर, राज्य आनंद संस्थान का नालेज पार्टनर है और उसने सर्वेक्षण योजना का मसौदा और प्रश्नावली तैयार करने में मदद की है।

इस तरह होगा सर्वे

राज्य आनंद संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अखिलेश अर्गल ने बताया कि ग्रामीण सर्वेक्षण में प्रत्येक जिले के छह गांवों को शामिल किया जाएगा और 65 लोगों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इस प्रकार बेसलाइन सर्वे में करीब 20 हजार ग्रामीणों से बातचीत की जाएगी। इसके अलावा सर्वे में कम से कम 15 हजार शहरी आबादी को भी शामिल किया जाएगा। इस प्रकार सर्वेक्षण के दौरान लगभग 35 हजार लोगों का साक्षात्कार लिया जाएगा।अखिलेश अर्गल ने बताया कि खुशी का आधारभूत सर्वेक्षण शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रश्नावली तैयार की जा चुकी है। सर्वेक्षण को दोहराया भी जाएगा, क्योंकि इससे यह जानने में मदद मिलेगी कि हम किस दिशा में जा रहे हैं। इसके बाद अंतिम रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।

11 सूचकांक होंगे शामिल

सर्वेक्षण 11 डोमेन पर आधारित होगा, जिसमें संबंध और सुरक्षा, संरक्षा, आय, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वास्थ्य सेवाएं, पर्यावरण, सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन, समावेशिता, लिंग, बुनियादी ढांचा, परिवहन आदि शामिल हैं। प्रत्येक डोमेन के लिए प्रश्नावली तैयार की गई है। उदाहरण के लिए, संबंध सूचकांक में लोगों को उनके कठिन समय के दौरान प्राप्त समर्थन और मदद के बारे में बताने के लिए कहा जाएगा और समर्थन को एक से पांच के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी। उनसे यह भी पूछा जाएगा कि उन्हें किससे मदद मिली- परिवार और रिश्तेदार, दोस्त, पड़ोसी, समाज के लोग और सहकर्मी।

व्यक्तिगत भलाई सूचकांक : यहां लोगों को यह जवाब देना होगा कि वे जीवन के विभिन्न पहलुओं से कितने संतुष्ट हैं, जिसमें जीवन स्तर, स्वास्थ्य, शिक्षा का स्तर, व्यक्तिगत सफलता और जीवन में उपलब्धियां, व्यक्तिगत संबंध, सुरक्षा, संरक्षा, समुदाय सह पड़ोसी शामिल हैं। अपने जीवन और व्यवसाय के बारे में स्वयं निर्णय लेने की स्वतंत्रता के बारे में भी पूछा जाएगा।

सुरक्षा और संरक्षा : इस सूचकांक के तहत लोगों को यह रेटिंग देनी होगी कि वे परिवार, समुदाय, गांव, कस्बे, शहर, कार्यस्थल पर, सुरक्षा या पुलिसकर्मियों की उपस्थिति आदि में कितना सुरक्षित महसूस करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.