आदित्य के साथ अनन्या का रैंप वॉक यूजर्स को नहीं आया रास, बोले- सिर्फ श्रद्धा जमती है!

Updated on 13-03-2023 10:56 PM
बॉलीवुड में चाहे पुराने रिश्ते बिगड़ें या फिर नए रिलेशनशिप बनें, बी-टाउन से जुड़ी हर गॉसिप पर लोगों की नजरें टिकी होती हैं। पिछले कई दिनों से आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के अफेयर की खबरें सामने आ रही थीं और अब दोनों ने साथ में रैंप वॉक भी कर लिया। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक बार फिर से इनके रिलेशनशिप की चर्चा होने लगी है। लेकिन यूजर्स को आदित्य और अनन्या से ज्यादा आदित्य और श्रद्धा की जोड़ी पसंद आ रही है! बता दें कि आदित्य और श्रद्धा कपूर ने 'आशिकी 2' और 'ओके जानू' मूवी में साथ काम कर चुके हैं।

आदित्य और अनन्या ने साथ में किया रैंप वॉक

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ( Ananya Panday Aditya Roy Kapur) ने लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में रैंप पर जलवा बिखेरा। रूमर्ड कपल स्टाइलिश आउटफिट में नजर आया और रैंप पर आग लगा दी। दोनों ने बॉलीवुड के फेवरेट फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया।

यूजर्स यूं कर रहे हैं रिएक्ट

आदित्य और अनन्या की केमिस्ट्री यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। एक यूजर ने इनके वीडियो पर कॉमेंट किया- मैं आदित्य को श्रद्धा के साथ देखना चाहता हूं।' दूसरे ने लिखा- 'आदित्य इससे बेहतर डिजर्व करता है।' एक और यूजर ने कॉमेंट किया- 'तौबा तौबा सारा मूड खराब कर दिया।'

करण जौहर ने डाली थी चिंगारी

करण जौहर फिल्म मेकिंग के साथ-साथ मैच मेकिंग के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई जोड़ियों को बनाया और मिलाया है। उन्होंने अपने शो 'कॉफी विद करण 7' में दोनों के अफेयर का जिक्र किया था। वहीं, कुछ हफ्ते पहले दोनों को कृति सेनन की दिवाली पार्टी में साथ देखा गया था। यहां तक कि दोनों फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के लिए भी साथ ही गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.