पहलगाम हमले पर देशभर में गुस्सा:लोग बोले- कश्मीर में जाति नहीं, धर्म पूछा; कैंडिल मार्च निकालकर श्रृद्धांजलि दी

Updated on 23-04-2025 11:59 AM

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकी हमले में दो विदेशी पर्यटकों समेत 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक सिर्फ एक टूरिस्ट की मौत की पुष्टि की है। इस आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि घिनौने कृत्य के पीछे जो भी है उसे, बख्शा नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा- उनका नापाक मंसूबा कभी कामयाब नहीं होगा 

PM मोदी ने कहा- पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इस घिनौने कृत्य के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनका नापाक मंसूबा कभी कामयाब नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छुट्टियां मनाने आए पर्यटकों से आतंकियों ने पहले नाम पूछा, इसके बाद उसके फायरिंग की और भाग निकले। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा, जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती, असदुद्दीन ओवैसी, अक्षय कुमार, समेत कई नेता और सेलेब्रिटीज ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और दुख वयक्त किया है...

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- यह एक नृशंस और अमानवीय कृत्य 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस हमले पर दुख जताया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से किए गए पोस्ट में लिखा, 'जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकवादी हमला चौंकाने वाला और दर्दनाक है। यह एक नृशंस और अमानवीय कृत्य है जिसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए। निर्दोष नागरिकों, इस मामले में पर्यटकों पर हमला करना बेहद भयावह और अक्षम्य है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।'

सख्त कार्रवाई की जाएगी: महाराष्ट्र CM फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर कहा, 'हम इस हमले की निंदा करते हैं... यह बहुत गलत है। यह जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा को रोकने की कोशिश है, लेकिन न तो जम्मू-कश्मीर रुकेगा और न ही भारत रुकेगा।

प्रधानमंत्री ने इसका संज्ञान लिया है, केंद्रीय गृह मंत्री वहां पहुंच रहे हैं, बहुत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हमें जो सूची भेजी है, जिन लोगों की मृत्यु हुई है उसमें दो नाम महाराष्ट्र के हैं और घायल लोगों में भी कुछ महाराष्ट्र के हैं, हम उनकी हर तरह से मदद करने की कोशिश कर रहे हैं..."

ममता बनर्जी बोलीं- आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हूं

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताया। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- मैं जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम क्षेत्र में हुए क्रूर आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हूं। इस हमले में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं, तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। यह हिंसा का कृत्य पूरी तरह से निंदनीय है और इसे अवश्य ही दंडित किया जाना चाहिए।

हमले से पहले मृतक का वीडियो

कश्मीरी हिंदू नाम के एक X अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया। ये आतंकी हमले से पहले का वीडियो है, इसमें मंजूनाथ और पल्लवी नाम का कपल शिकारा में बोटिंग राइड कर रहा है। हमले में मंजूनाथ की हत्या कर दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.