गृहमंत्री साहू की टिप्पणी से नाराज सरोज ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र, इस्तीफा लेने की मांग

Updated on 04-10-2022 05:22 PM

रायपुर
छत्तीसगढ़ में सड़कों की बदहाली का मामला अब दिल्ली तक पहुंच गया है। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के खिलाफ महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी किए जाने की शिकायत की है। पांडेय ने सोनिया गांधी से गृहमंत्री के खिलाफ तत्काल प्रभाव से सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनका इस्तीफा लेने की मांग की है।

पांडेय ने सोनिया गांधी को पत्र में लिखा कि कुछ दिनों पूर्व मैंने मरम्मत हेतु कराह रही छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों का मुद्दा एक वीडियो के माध्यम से उठाया था। यह मेरे निजी अनुभव के साथ साथ लाखों प्रदेशवासियों की पीड़ा और गुहार भी थी जिसे मैं छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री जी तक पहुंचना चाहती थी।यह वीडियो जारी किए जाने के बाद से ही गुट बनाकर कांग्रेस कार्यकतार्ओं द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से मुझपर लगातार निजी टिप्पणियाँ की गयीं। पर हद तो तब हो गयी जब प्रदेश के गृहमंत्री और आपकी पार्टी के वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू जी इस विषय पर टिप्पणी करते वक़्त सारी मयार्दाएं लांघ गए। उनके बयान ने उनकी नारी विरोधी मानसिकता तो उजागर की, मगर उनके बयान को कांग्रेस पार्टी के संरक्षण ने आज समस्त कांग्रेस को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।

सोनिया जी, यह वो देश है जहां के शीर्ष से शीर्ष पद की शोभा भी महिलाओं ने बढ़ाई है। पौराणिक काल से ही नारी को शक्ति का रूप मान कर उसकी उपासना करने वाले राष्ट्र में क्या कोई ऐसा व्यक्ति किसी जिम्मेदार पद पर बैठने लायक है जिसकी सोच महिला को सिर्फ सजावट की वस्तु मानती हो जिसकी मानसिकता पुरुष वर्चस्ववादी हो जिसके दिलो-दिमाग में यह विचार निहित हो कि महिलाओं की राजनीति में कोई जगह नहीं है वो गृह मंत्री के पद पर बैठ कर आधी आबादी के साथ न्याय कैसे कर सकेगा। सोनिया जी, हाल में ही उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने एक अभियान चलाया था 'लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ। क्या वह सिर्फ दिखावा था क्या असल में प्रदेश के गृहमंत्री जी जैसे अहंकारियों की पार्टी है जिनकी क्षद्म श्रेष्ठता की भावना नारी का सम्मान तक भूल चुकी है।

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री का बयान भारतीय नारी और भारतीयता के साथ साथ हर उस बेटी, हर उस महिला का अपमान है जो आज समाज की सभी बेडि?ों को तोड़ कर सफलता के नित नये आयाम स्थापित कर रही है। इस प्रतिस्पर्धात्मक युग में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रही महिलाओं को प्रदेश के गृहमंत्री जी जैसे लोग बर्दाश्त नहीं कर सकते, क्योंकि उनकी नस नस में एक सक्षम और सशक्त नारी के प्रति सिर्फ और सिर्फ नफरत है। कांग्रेस अध्यक्षा और एक बेटी की माँ होने के नाते पत्र में लिखी बातें आपको जरूर तर्कसंगत लगी होंगी। और यदि ऐसा है तो कृपया प्रदेश के गृहमंत्री जी पर तत्काल प्रभाव से सख़्त से सख़्त अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उनका इस्तीफा लें। एक ऐसा व्यक्ति गृहमंत्री के पद पर बैठा अच्छा नहीं लगता जिसके हृदय में नारी के प्रति कुंठा का भाव हो। अगर आपकी तरफ से इसपर कोई कार्यवाही नहीं की गयी तो मैं उसे प्रदेश के गृहमंत्री जी के बयान पर आपकी मौन सहमति मानते हुए अपमान का वह घूँट पी लूँगी। छत्तीसगढ़ की जनता से बड़ा मेरे लिए कोई नहीं है, मैं उनकी समस्याओं और मुद्दों को उठाने के प्रति सदैव कटिबद्ध रहूँगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.