शादीशुदा धर्मेंद्र की इस हरकत पर बौखलाईं तनुजा ने मारा था जोरदार थप्पड़, एक्टर को कहा था 'बेशरम'

Updated on 11-05-2023 08:21 PM
फिल्मी दुनिया में हजारों ऐसे अनगिनत किस्से-कहानियां भरी-पड़ी हैं, जिनके बारे में जान कोई भी हैरान रह जाए। शोबिज की दुनिया में हर किरदार की तरह हर हीरो से लेकर हीरोइन तक की अपनी एक कहानी है। ऐसी ही एक कहानी या कहें किस्सा, काजोल की मम्मी यानी तनुजा और धर्मेंद्र का भी है। लेकिन इस किस्से में थप्पड़ की गूंज, दर्द और शर्मिंदगी भी शामिल है। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ था कि तनुजा ने धर्मेंद्र को थप्पड़ मार दिया था। धर्मेंद्र भी तब बुरी तरह शर्मिंदा हो गए थे और माफी मांगी थी।

तनुजा ने इस किस्से का जिक्र कुछ साल पहले 'फिल्मफेयर' को दिए इंटरव्यू में किया था। तनुजा ने बताया था कि Dharmendra को उन्होंने तमाचा क्यों मारा और वह कौन सी फिल्म के सेट पर हुआ था। 'थ्रोबैक थर्सडे' सीरीज में हम आपको उसी किस्से के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

साल 1965 की घटना, चल रही थी शूटिंग

यह घटना तब की है जब तनुजा और धर्मेंद्र 1965 में फिल्म 'चांद और सूरज' की शूटिंग कर रहे थे। तनुजा ने बताया था कि धर्मेंद्र तब शादीशुदा थे। प्रकाश कौर उनकी पत्नी थीं और बेटा सनी देओल पांच साल का था। बावजूद इसके धर्मेंद्र, तनुजा के साथ फ्लर्ट कर रहे थे। मालूम हो कि धर्मेंद्र ने 1954 में प्रकाश कौर से शादी कर ली थी। तब उनकी उम्र 19 साल थी। तनुजा ने 'फिल्मफेयर' से बातचीत में बताया था कि वह और धर्मेंद्र एक साथ बैठकर शराब पीते थे। धर्मेंद्र ने उन्हें पत्नी प्रकाश कौर, बेटे सनी देओल और बेटी से भी मिलवाया था।

धर्मेंद्र का फ्लर्ट, तनुजा ने मार दिया थप्पड़

लेकिन एक दिन हद हो गई। धर्मेंद्र, तनुजा के साथ फ्लर्ट करने लगे। धर्मेंद्र की हरकत पर तनुजा इस कदर बिफरीं की जोरदार थप्पड़ मार दिया और एक्टर को 'बेशरम कहा। तनुजा ने कहा था, 'एक दिन धर्मेंद्र ने मेरे साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की। मुझे शॉक लगा। मैंने उन्हें थप्पड़ मार दिया और कहा कि बेशरम, मैं तुम्हारी बीवी को जानती हूं और तुम्हारी इतनी हिम्मत हो गई कि मेरे साथ फ्लर्ट करो।'

शर्मिंदा हुए धर्मेंद्र, गिड़गिड़ाए- सॉरी बोलता हूं

धर्मेंद्र बुरी तरह शर्मिंदा हो गए थे और तब वह एक्ट्रेस के सामने गिड़गिड़ाने लगे। उन्होंने तनुजा से कहा था, 'तनु, मेरी मां, सॉरी बोलता हूं। प्लीज मुझे अपना भाई बना लो।' लेकिन तनुजा ने इनकार कर गिया। पर बार-बार मनाए जाने के बाद तनुजा मान गईं। तब उन्होंने धर्मेंद्र की कलाई पर एक काला धागा बांधा था।

साथ में कीं कई फिल्में

मालूम हो कि धर्मेंद्र और तनुजा ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था। तनुजा 7 साल की उम्र से फिल्मों में एक्टिंग कर रही थीं। वहीं धर्मेंद्र ने बाद में एंट्री की। कुछ साल बाद धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी कर ली। वहीं तनुजा ने 1973 में फिल्ममेकर शोमू मुखर्जी के साथ ब्याह रचा लिया। धर्मेंद्र और तनुजा के बीच भले ही उस वक्त झगड़ा हुआ हो, लेकिन आज दोनों अच्छे दोस्त हैं और भाई-बहन का रिश्ता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
Advt.