एनिमल सोमवार को सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी चौथे दिन देश में कमाए 44 करोड़

Updated on 05-12-2023 03:04 PM

रणबीर कपूर को फिल्म एनिमल के नाम पर जैकपॉट हाथ लगा है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने मात्र चार दिनों में ग्लोबली 425 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

वहीं देशभर में फिल्म ने पहले सोमवार को 44 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसमें हिंदी में 40 और साउथ के 4 करोड़ शामिल हैं। इसके साथ ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 246 करोड़ 23 लाख रुपए हो चुका है।

सोमवार को फिल्म के हिंदी वर्जन की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 48.92% रही।

फर्स्ट मंडे कलेक्शन के मामले में तोड़ा जवान का रिकॉर्ड
फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले सोमवार को 40 करोड़ का कलेक्शन करके शाहरुख खान की हिट फिल्म जवान का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'जवान' ने अपने फर्स्ट मंडे पर 32 करोड़ रुपए की कमाई की थी। शाहरुख खान स्टारर यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1100 करोड़ रुपए है।

फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन में तोड़ चुकी है पठान का रिकॉर्ड
इससे पहले रविवार को रणबीर कपूर की फिल्म ने तीसरे दिन 75 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड कायम किया था। पहले वीकेंड पर महज 3 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 356 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म ने वीकेंड कलेक्शन के मामले में साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

‘एनिमल’ शायद ही ‘जवान’ का ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़ पाए
इस बारे में ट्रेड एक्सपर्ट और क्रिटिक रोहित जायसवाल ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा- ‘मंडे को 40 करोड़ रुपए की कमाई करना कमाल है। जवान का रिकॉर्ड तोड़ पाना भी बहुत बड़ी बात है, क्योंकि जवान शाहरुख की मास फिल्म थी और एनिमल को देखने सिर्फ यूथ जा रहा है। बच्चे और फैमिली वाले लोग कम जा रहे हैं। इसके बावजूद जब फिल्म इतना कमा रही है तो बड़ी बात है। हालांकि, मुझे लॉन्गर रन में डर है कि यह फिल्म जवान का ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।’

पहल वीक में 500 और दूसरे में 100 करोड़ का कलेक्शन होगा
वहीं एनिमल के मंडे कलेक्शन पर बात करते हुए सुमित कडेल ने कहा- ‘फिल्म का कलेक्शन आउटस्टैंडिंग है। अब इस फिल्म काे रोकना काफी मुश्किल है क्योंकि इसे यूथ ने पकड़ लिया है। इस वीक में यह 500 करोड़ और सेकंड वीकेंड यह 100 करोड़ तक कमाई करेगी। वहीं साउथ में भी इसका तेलुगु वर्जन अच्छा बिजनेस कर रहा है। ऐसे में जवान के लाइफ टाइम कलेक्शन को खतरा हो सकता है।’

टूटेगा ब्रह्मास्त्र का रिकॉर्ड, बनेगी रणबीर की सबसे बड़ी हिट फिल्म

रणबीर की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 425 करोड़ कमा लिए हैं। इस कलेक्शन के साथ रणबीर ने अपनी कई फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले उनकी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने वर्ल्डवाइड 220 करोड़ रुपए और संजू ने 350 करोड़ रुपए कमाए थे। अब यह फिल्म 5वें दिन ही ब्रह्मास्त्र के टोटल कलेक्शन 431 करोड़ को क्रॉस कर लेगी। इसके साथ ही यह रणबीर के करियर की सबसे हिट फिल्म बन जाएगी।

रणबीर ने अपने 16 साल के करियर में कुल 20 फिल्में की हैं जिनमें से 11 फिल्में फ्लॉप और 9 फिल्में हिट रही हैं। करियर के लिहाज से रणबीर के लिए एनिमल काफी अहम है। इस फिल्म में रणबीर अपनी लवर बॉय इमेज से अलग एंग्री यंग मैन के रोल में हैं। ट्रेलर में उनका खूंखार लुक देखकर फैंस हैरान है। एनिमल के लिए रणबीर ने खुद को पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म किया है।

फिल्म एनिमल के 10 इंटरेस्टिंग फैक्ट्स:-

  • एनिमल 3 घंटे 21 मिनट की फिल्म है।
  • फिल्म को एडल्ट सर्टिफिकेट मिला है।
  • एनिमल नॉर्थ अमेरिका मे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।
  • हिंदी सिनेमा के इतिहास में एनिमल सबसे ज्यादा हिंसक फिल्म है।
  • इस फिल्म के हर घंटे 10 हजार टिकट एडवांस बुकिंग में बिके थे।
  • फिल्म के एक फाइट सीन में 400-500 कुल्हाड़ियों और 800 मास्क का इस्तेमाल किया गया है, जिसे सेट पर बनाया गया है।
  • फिल्म में 500 किलोग्राम की मशीनगन का इस्तेमाल किया गया है, जिसे 100 वर्कर ने मिलकर बनाया था। इसे बनाने में लगभग 1 करोड़ रुपए का खर्च आया था।
  • फिल्म में पोस्ट क्रेडिट सीन के बाद स्क्रीन पर लिखा आता है ‘एनिमल पार्क... विजिट सून’, जो फिल्म के सीक्वल की हिंट देता है। साफ है कि सेकेंड पार्ट में विजय और अजीज के बीच फेस ऑफ दिखाया जाना है और इन दोनों ही किरदारों को रणबीर कपूर निभाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.