12 साल बाद एक्टिंग में लौट रहीं 'अंजली भाभी', लेकिन 'तारक मेहता...' में नहीं बल्कि अपने इस मंच पर

Updated on 09-09-2023 02:27 PM
गुजराती थिएटर से अपने एक्टिंग की जर्नी शुरू करने वाली नेहा एसके मेहता 12 साल बाद मंच पर वापस आ गई हैं। वो इस बार एक हिंदी नाटक के साथ आई हैं। नेहा टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अंजली मेहता के किरदार के लिए फेमस थीं। बाद में उन्होंने शो छोड़ दिया लेकिन आज तक पता नहीं चल पाया है कि आखिर इसका कारण क्या था। अब नेहा फिर से थिएटर में वापस आ गई हैं।

Neha Sk Mehta संजय झा की फिल्म 'दिल अभी भरा नहीं' में वैदेही का किरदार निभाएंगी। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अंजलि तारक मेहता के रूप में सबसे ज्यादा याद की जाने वाली एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं अपने पिछले प्रोजेक्ट्स 'डॉलर बहू', 'चंदो शे शामदो', 'पन्नलाल पटेल' और 'चांद की तरह' जैसे नाटक में अच्छे रोल्स की पाकर धन्य महसूस कर रही हूं।'

थिएटर में 12 साल बाद लौटीं नेहा मेहता

लंबे अंतराल के बाद थिएटर में काम करने के बारे में बात करते हुए वह कहती हैं, 'मेरे पिता हमेशा मुझसे कहते हैं, मंच कलाकार को बनाता है, चमकाता है और सिखाता है। रंगमंच का कोई भी रूप एक कलाकार के लिए वरदान है। मैं एक पारंपरिक परिवार से आती हूं जहां पैसे से ज्यादा वैल्यू मायने रखते हैं और हम अपनी कला को एक सीमा से ज्यादा नहीं बेच सकते। मैं एक और टीवी शो कर सकती थी, लेकिन मैंने गुजरात लौटने और अपनी जड़ों से दोबारा जुड़ने का फैसला किया। मेरे माता-पिता ने मुझसे पूछा कि क्या मैं वही करना जारी रखना चाहती हूं जो मैं कर रही हूं और मुझे पता था कि मैं सीखना और जीवन के नए पहलुओं का पता लगाना चाहती हूं।'

टीवी पर भी लौटेंगी नेहा मेहता

अब जब वह मंच पर लौट आई हैं, तो क्या छोटे पर्दे पर लौटने की कोई प्लानिंग है? इस पर नेहा ने कहा, 'अच्छे प्रोजेक्ट्स पर काम करने के बाद मैं काम मांगना या किसी की शर्तों के आगे झुकना पसंद नहीं करूंगी। मैं अपने बारे में यह बदलना चाहती हूं क्योंकि कहा जाता है कि जब तक आप मांगते नहीं, आपको मिलता नहीं। वहां पहुंचने से पहले मैं खुद को निखारती रहूंगी। मैं टीवी पर वापस आऊंगी, लेकिन अभी मैं इस नाटक पर ध्यान दे रही हूं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.