'बिग बॉस 17' में गंदा गेम खेल रही हैं अंकिता लोखंडे, बच्‍चा-बाबू कर शो की लड़कियों को बना रहीं निशाना

Updated on 27-10-2023 02:42 PM
'बिग बॉस 17' पूरे जोर-शोर के साथ शुरू हो चुका है और इसका पहला हफ्ता भी बीत चुका है। शो के कंटेस्टेंट्स इसमें हर रोज चार चांद लगा रहे हैं। वैसे तो इस सीजन में भी एक से बढ़कर एक दावेदार आए हैं लेकिन इनमें से कुछ ऐसे हैं जो हर रोज सुर्खियों में रहते हैं। घर में आई पति-पत्नी की जोड़ी विक्की जैन और अंकिता लोखंडे वैसे तो टफ प्लेयर्स हैं लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ रहा है, वैसे उनके मुखौटे भी खुलते जा रहे हैं। बिग बॉस के इस सीजन में अंकिता को देखकर लग रहा है कि वो पिछले सीजन्स को काफी अच्छे से देख समझकर आई हैं लेकिन उनकी समझदारी काम आ पाएगी या नहीं, देखना ये है। वैसे लोगों को तो मूर्ख बनाना आसान नहीं होगा अंकिता के लिए। हां, घरवालों को कुछ हद तक बनाने में जरूर सफल हो गई हैं वो। आइए पड़ताल करते हैं।

शातिर गेम खेलकर आगे बढ़ना चाह रहीं अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे टीवी की जानी-मानी हस्ती हैं और अब वो बिग बॉस के घर में आ गई हैं। अंकिता को पहले दिन से ही देखकर लग रहा है कि वो गेम को घोलकर और पीकर आई हैं। अंकिता को पहले दिन से नोटिस करने पर उनके बारे में एक चीज तो पता चल गई है कि वो अकेले गेम खेलने से बहुत डर रही हैं। उनको लगता है कि घर में रहने के लिए उन्हें एक गुट की जरूरत पड़ेगी और वो इसके लिए काम पर भी निकल चुकी हैं। अंकिता ने बड़ा अच्छा पैटर्न पकड़ा है। वो घर की अपने से छोटी लड़कियों के साथ बैठकर उन्हें बाबू, बच्चा कहकर उनके साथ बड़ी बहन का रिश्ता कायम करती हैं और फिर उनके अपने साइड में लेने के लिए ये चालें चलती हैं।

लड़कियों को छोटी बहन बनाकर गुटनिर्माण की तैयारी में बहू

अंकिता लोखंडे की जिन लड़कियों के साथ शुरू में झड़प हुई, अब उन्हीं की बेवकुफियों पर वो पर्दा डाल रही हैं और उनसे कहती हैं कि वो सही जा रही हैं। एक बार भी वो ईशा को उनका गेम खेलने के लिए नहीं कहतीं क्योंकि उन्हें पता है कि ईशा उनके पीछे-पीछे लगी रहती है। बीते एपिसोड में उन्होंने खानजादी के साथ भी वही किया। उसकी गलती पर उसे टोके बिना ये समझाया कि वो सही कर रही है। उसे ऐसे ही लड़ना चाहिए। जिस तरह से वो लोगों के बीच बैठकर बिना बात की बातें करती हैं, साफ दिखता है कि वो अपने गेम को लेकर डरी हुई हैं। उन्हें डर है कि अगर वो चार लोगों के बजाय अकेले बैठीं तो वो दिखेंगी भी नहीं।

मन्नारा को समझ आ गई है प्लानिंग, देती हैं करारा जवाब

इन सबके बीच में घर में एक लड़की है जो ये सब बड़े तरीके से देख रही है और समझ भी रही है। जिस मन्नारा चोपड़ा को सारा घर बचकांड समझता है, दरअसल वो ही सबसे चालाक और समझदार गेम खेल रही हैं। पहले दिन से ही मन्नारा इकलौती कंटेस्टेंट रही हैं जिनका घर में हर रूप दिखा है। चाहे वो उनकी मुनव्वर और अनुराग के साथ दोस्ती हो या फिर उनके बात-बात पर निकलते आंसू, या कह लें तो सही के लिए हमेशा खड़े रहने की ललक। मन्नारा का हर साइड साफतौर पर खुलकर सामने आया है। अब उन्होंने अंकिता की गेम को भी समझ लिया है।

मन्नारा ने सामने से आकर किया सामना

शुरू में तो मन्नारा अंकिता के काफी क्लोज थीं। लेकिन वक्त के साथ उन्हें समझ आ गया कि वो लीडर बनकर गेम आगे बढ़ाना चाहती हैं और मन्नारा को उनके पीछे चलना होगा। इसलिए उन्होंने उनसे दूरी बना ली और खुद के लोग खुद चुने। मन्नारा को समझ आ गया है कि अंकिता के गेम खेलने का तरीका क्या है। वो बार-बार हर किसी से कहती नजर आती हैं कि उनकी बातों में मत आओ। चाहे ईशा हो या खानजादी हों, मन्नारा ने हमेशा ही दोनों को समझाया है कि आखिर अंकिता चाहती क्या हैं। बीते एपिसोड में भी मन्नारा ने सामने से आकर अंकिता को कहा कि वो लड़कियों को मैनुपुलेट करती हैं ताकि अपना ग्रुप बना सकें। वो इकलौती लड़की हैं जो अंकिता का सामने खड़े होकर डंके की चोट पर बात करती हैं और किसी से नहीं कतरातीं।

पति विक्की के साथ मिलकर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश

इतना ही नहीं अंकिता अपने पति विक्की जैन के साथ मिलकर भी अलग ही गेम खेल रही हैं। दोनों अचानक बैठे-बैठे ही किसी भी बात पर लड़ना शुरू कर देते हैं। उन्हें देखकर साफ लगता है कि वे कभी-कभी तो सब ड्रामेबाजी दिखावे के लिए कर रहे हैं। बिना किसी बात के पहले अंकिता मुंह बनाना शुरू करती हैं और फिर विक्की उन्हें उस बात के लिए कोसते हैं। ऐसे करके दोनों बड़ा मुद्दा बना देते हैं। उनकी जोरों-जबरदस्ती की बहस कभी-कभी साफ समझ में आती है। इन सबके बीच अंकिता और विक्की को यही लगता है कि वे सबसे स्मार्ट गेम खेल रहे हैं। लेकिन आज वीकेंड का वार में सलमान खान भी उनसे कुछ ऐसा ही कहते नजर आने वाले हैं। क्योंकि दर्शकों की नजर में आप अपना शातिर गेम खेल ही नहीं सकते हैं और सलमान दोनों को यही सिखाते दिखेंगे।

गेम बदलिए 'फेक बॉस लेडी'

घर में शयानी बनतीं अंकिता लोखंडे को अपनी गेम बदलनी होगी वरना वो ऐसे तो बॉस लेडी बिल्कुल नहीं दिख रहीं, हैं एक डरी-सहमी हुई कंटेस्टेंट जरूर दिख रहीं, जो आगे बढ़ने के लिए अपने मोहरे बना रही है और घर में सेफ गेम खेल रही है। इस बीच मन्नारा चोपड़ा फिलहाल जनता की फेवरेट बनी हुई हैं क्योंकि पहले हफ्ते से ही लोगों ने परखना शुरू कर दिया है कि कौन झूठ का मुखौटा पहने घूम रहा है और कौन असली बनकर असल गेम खेल रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
 24 June 2026
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
 24 June 2026
बॉलीवुड की उम्दा कलाकारों में से एक रहीं नफीसा अली कैंसर के इलाज के दौरान एक नई जिंदगी को खुलकर जी रही हैं। इस बीमारी से लड़ने के बाद खुद…
 24 June 2026
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
 24 June 2026
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
Advt.