कास्टिंग काउच पर बोलीं अंकिता लोखंडे : कॉम्प्रोमाइज करने को कहा तो एक्ट्रेस ने सिखाया सबक

Updated on 07-02-2024 02:02 PM

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे हाल ही में बिग बॉस-17 में नजर आई थीं। टॉप-3 की रेस से बाहर होने के बाद भी अंकिता सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच के ऊपर खुलकर बात की थी। अंकिता ने बताया था कि वो 19 साल की थीं, जब उन्हें पहली बार कास्टिंग काउच झेलना पड़ा था। इंटरव्यू के दौरान अंकिता ने बताया कि एक साउथ की फिल्म के ऑडिशन के दौरान उन्हें कास्टिंग काउच जैसा बुरा एक्सपीरियंस झेलना पड़ा था।

एक्ट्रेस ने कहा- मुझे साउथ फिल्म के ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। मैं बहुत स्मार्ट थी, मैं कमरे में अकेली थी। उस समय मेरी उम्र केवल 19 या 20 साल थी। इस घटना के दौरान मैंने पूछा कि किस तरह का कॉम्प्रोमाइज आपके प्रोड्यूसर चाहते हैं? क्या मुझे उनके साथ किसी पार्टी या डिनर पर जाना होगा?

अंकिता ने कहा- वो ऐसी सिचुएशन से हमेशा बचना चाहती थींं, जहां उनसे प्रोड्यूसर के साथ सोने के लिए पूछा जाए। उन्होंने कहा- उन लोगों ने जैसे ही मेरे सामने ये बात रखी। मैंने उन सबकी बैंड बजा दी थी। मैंने उससे कहा- मुझे लगता है कि आपके प्रोड्यूसर एक लड़की के साथ सोना चाहते हैं ना कि एक बहुत टैलेंटेड एक्ट्रेस के साथ काम करना। ये कहकर मैं वहां से चली गई। इसके बाद प्रोड्यूसर ने मुझसे माफी मांगी और कहा कि मैं आपको अपनी फिल्म में लेने की कोशिश करूंगा। अंकिता ने जवाब दिया कि अगर आप कोशिश करते हैं और मुझे फिल्म में लेने के बारे में सोचते हैं, तब भी मुझे आपकी फिल्म में कोई इंटरेस्ट नहीं है।

एक्टर ने फायदा उठाने की कोशिश की थी

कास्टिंग काउच के बाद अंकिता ने एक और घटना से पर्दा उठाया। उन्होंने कहा- जब मैं फिर से फिल्मों में वापस आई तो मुझे एक व्यक्ति से हाथ मिलाते समय फिर से अजीब लगा। मैं उनका नाम नहीं लेना चाहती, क्योंकि वो एक बड़े एक्टर हैं। मुझे उनसे अच्छी वाइब नहीं मिली और मैंने तुरंत ही अपना हाथ उनके पास से हटा लिया। मुझे समझ आ गया था कि यहां मामला कुछ और है, इसलिए मैं वहां से चली गई।

अंकिता लोखंडे के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अंकिता रणदीप हुड्डा के साथ उनकी फिल्म में नजर आने वाली हैं। अंकिता ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा- इतिहास के पन्नों से खोए हुए नेता की कहानी लेकर आ रहे। बिग बॉस 17 के तुरंत बाद एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है, काफी एक्स्ट्रा स्पेशल फील हो रहा। आनंद पंडित, ज़ी स्टूडियो की फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने को लेकर आभारी हूं। अपने नजदीकी सिनेमाघरों में 22 मार्च 2024 को देखना न भूलें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.