पाकिस्तानी सेना को एक और झटका, आतंकियों के साथ मुठभेड़ में अधिकारी समेत चार की मौत

Updated on 07-11-2023 01:32 PM
पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के खैबर जिले के तिराह इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तानी सेना का एक अधिकारी और तीन सैनिक मारे गए। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ISPR ने एक बयान में बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद हसन हैदर और तीन सैनिक खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान के दौरान मारे गए। बयान में कहा गया है कि अभियान के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल हैदर के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना के जवानों ने प्रभावी ढंग से आतंकवादियों को घेर लिया।

बयान में कहा गया है कि अभियान के तहत तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए। बयान के मुताबिक, क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई और आतंकवादी मिलने पर उसे खत्म किया जा सके। अंतरिम प्रधानमंत्री अनवार उल-हक काकड़ ने सेना के अधिकारी और तीन सैनिकों के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को मुल्क से पूरी तरह से खत्म करने तक दहशतगर्दी के खिलाफ युद्ध जारी रहेगा।

सैन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई गई

पाकिस्तान के अधिकारियों ने वायुसेना अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले के बाद सैन्य और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस साल की शुरुआत में उभरे तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने पूर्वी पंजाब प्रांत के शहर मियांवाली में शनिवार को हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले में एक खड़ा हुआ विमान और एक ईंधन टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया था। दो सुरक्षा अधिकारियों ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि ऐसे और हमले होने की आशंका के बारे में मिली खुफिया जानकारी के मद्देनजर सैन्य और अन्य प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.