रायपुर शहरवासियों को एक और सौगात, 89 अनाधिकृत निर्माण हुए नियमित

Updated on 30-09-2022 06:46 PM
घरों और प्लाटों पर अनाधिकृत तरीके से बनाएं गये भाग के नियमितिकरण की सुविधा लोगों को अब आसानी से मिलने लगी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नियमों के सरल होने के बाद आज रायपुर शहर के 89 ऐसे अनाधिकृत निर्माण कार्य नियमित हुए है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे की अध्यक्षता में आज नियमितिकरण प्राधिकार समिति की पहली बैठक में रायपुर नगर-निगम क्षेत्र के 91 प्रकरणों में अनाधिकृत निमार्णों को नियमित करने पर विचार किया गया, केवल दो प्रकरण पार्किंग की कमी के कारण रिजेक्ट कर दिए गए। समिति ने शेष 89 प्रकरणों में गहन विचार-विमर्श के बाद नियमितिकरण को मंजूरी दी। इनमें से 63 प्रकरण आवासीय और 26 प्रकरण गैर आवासीय अनाधिकृत निर्माण के है। इस बैठक में एस.एस.पी. श्री प्रशांत अग्रवाल, नगर-निगम आयुक्त श्री मयंक चतुवेर्दी सहित रायपुर नगर-निगम के सभी जोनों के जोन कमिश्नर भी शामिल हुए।

कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में आज हुई बैठक में रायपुर नगर-निगम क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण कार्यों को नियमित करने पर जोनवार विचार किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास के नियमितिकरण अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरणों पर विचार करते हुए नियमितिकरण की मंजूरी दी गई। आज बैठक में नगर-निगम रायपुर के जोन एक में 04, जोन दो में 03, जोन तीन में 07, जोन चार में 01, जोन पांच में 02, जोन छह में 09, जोन सात में 01, जोन आठ में 11, जोन नौ में 23 तथा जोन दस में 02 आवासीय प्रकरणों में अनाधिकृत निर्माण को नियमित करने का अनुमोदन किया गया। इसी प्रकार जोन एक में 03, जोन दो में 05, जोन तीन में 05, जोन पांच में 04, जोन सात में 04, जोन नौ में 01 तथा जोन दस में 04 गैर आवासीय प्रकरणों में अनाधिकृत निर्माण के नियमितिकरण को मंजूरी मिली।  

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों के निवासियों से अपने घरों या दुकानों में अनाधिकृत निर्माण को नियमित कराने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्रशासन ने इसके नियमों को बहुत सरल कर दिया है। अब लोग आसानी से आवेदन देकर निर्धारित शुल्क जमाकर अपनी अनाधिकृत निर्माण को नियमित करा सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि अब नये नियमों के तहत ही आवेदन लिए जा रहे है। इसके लिए संबंधित नगर-निगम या नगरपालिका परिषद् के कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। निगम या पालिका की सीमा के बाहर निवेश क्षेत्र के अन्दर के अनाधिकृत निर्माण को नियमित कराने के लिए नगर निवेश कार्यालय में आवेदन जमा होंगें। कलेक्टर ने यह भी बताया कि आवेदक को आवेदन के साथ मकान के कागजात, मकान के फोटोग्राफ्स, मकान का आर्किटेक्ट द्वारा बनाए गए नक्शा और संपत्ति कर या बिजली बिल की रसीद भी संलग्न करनी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.