ऋषि सुनक के PM बनते ही ब्रिटेन की सरकार में एक और भारतवंशी की एंट्री

Updated on 26-10-2022 06:08 PM
ऋषि सुनक के ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने के बाद भारतीय मूल के एक और सांसद की उनकी सरकार में एंट्री हुई है। कंजर्वेटिव पार्टी की सांसद सुएला ब्रेवरमैन को सुनक मंत्रिमंडल में यूनाइटेड किंगडम के गृह सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। सुएला ने छह दिन पहले ईमेल भेजने पर सरकारी नियमों के तकनीकी उल्लंघन की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

सुएला ब्रेवरमैन ने 19 अक्टूबर को ब्रिटेन के गृह सचिव के पद से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि उन्होंने सरकारी नियमों का उल्लंघन किया है। अपने इस्तीफे में उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस की सरकार के काम करने के तरीकों पर सवाल उठाते हुए चिंता जाहिर की थी।

अपने इस्तीफे में ब्रेवरमैन ने कहा था कि उन्होंने प्रवास पर एक लिखित मंत्रिस्तरीय बयान का मसौदा भेजा था जो प्रिंट के लिए गया था। ब्रेवरमैन ने पीएम को लिखा, "इसमें से बहुत कुछ सांसदों को बताया गया था। फिर भी मेरे लिए इस्तीफा देना सही है।" उन्होंने कहा कि अपनी गलती का एहसास होते ही उन्होंने आधिकारिक चैनलों पर इसकी सूचना दी। उन्होंने लिखा, "मैंने गलती की है। मैं जिम्मेदारी स्वीकार करती हूं और इस्तीफा देती हूं।"

उन्होंने लिज़ ट्रस की शासन करने की क्षमता पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा, "हमने न उन महत्वपूर्ण वादों को तोड़ा है जो हमने मतदाताओं से किए थे। मुझे घोषणापत्र की प्रतिबद्धताओं का सम्मान करने के लिए इस सरकार की प्रतिबद्धता को लेकर गंभीर चिंताएं हैं।"

इस महीने की शुरुआत में सुएला ब्रेवरमैन ने कहा था कि भारत के साथ व्यापार समझौते से यूनाइटेड किंगडम में प्रवासन में वृद्धि होगी। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई थी जब भारत और ब्रिटेन एक मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा था। भारतीय मूल की ब्रिटिश मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने ब्रिटिश साप्ताहिक पत्रिका 'द स्पेक्टेटर' को दिए एक इंटररव्यू में यह टिप्पणी की थी।

उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यूके में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि भारत ने माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप (एमएमपी) के तहत उठाए गए सभी मामलों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.