अंशुला कपूर ने रिसेप्शन में न सिंदूर, न मंगलसूत्र और न ही पहना चूड़ा, लड़खड़ाए बॉबी देओल, रेखा भी आईं नजर

Updated on 08-07-2026 02:31 PM
फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने सोमवार को रोहन ठक्कर से शादी कर ली। शादी के बाद अंशुला की रिसेप्शन पार्टी रखी गई जिसमें परिवार के लोगों के अलावा तमाम करीबी फिल्मी सितारे भी शामिल हुए। इस मौके की कई झलकियां सामने आई हैं जिनमें नई दुल्हन अंशुला कुछ अलग अंदाज में दिखीं। अंशुला के माथे पर न सिंदूर दिखा, न हाथों में चूड़ा और न ही मंगलसूत्र, इन सबके बावजूद नई दुल्हन के रूप में वो खूब जंचीं। अंशुला की रिसेप्शन पार्टी में रेखा से लेकर बॉबी देओल जैसे सितारे भी पहुंचे।

मंगलवार को मुंबई के फाइव स्टार होटल में न्यूलीवेड कपल अंशुला और रोहन का रिसेप्शन रखा गया जिसमें फिल्मी दुनिया के कई सिलेब्रिटीज़ ने शामिल होकर दोनों को नए जीवन की शुभकामनाएं दीं।

दुल्हन के लुक में न सिंदूर, न चूड़ा और न ही मंगलसूत्र दिखा

अमूमन किसी लड़की की शादी के बाद उनका फर्स्ट लुक काफी अलग होता है, जहां सिंदूर, चूड़ा और मंगलसूत्र जैसी चीजें दुल्हन का गहना बन जाती हैं। हालांकि, अंशुला के मामले में ऐसा नहीं दिखा। बनारसी ब्रोकेड साड़ी में अंशुला अपनी बहनों जान्हवी और खुशी की तरह ही दिखीं। इस मौके पर जैकी श्रॉफ ने बेहद अनोखा गिफ्ट कपल को दिया।

जैकी श्रॉफ कपल के लिए लेकर पहुंचे थे पौधा

हमेशा अपने साथ एक पौधा कैरी करने वाले जैकी श्रॉफ ने अंशुला और रोहन को ने शादीशुदा लाइफ की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बड़ा पौधा गिफ्ट किया, जिसे देखकर कपल बेहद खुश नजर आए। हालांकि, उन्हें देखते ही अंशुला ने जैसा रिएक्शन दिया उसे लेकर अब काफी चर्चा हो रही है।

अंशुला की रिसेप्शन पार्टी में रेखा भी हुईं शामिल

वहीं रेखा भी इस मौके पर अपने खास अंदाज में दिखीं। हमेशा की तरह उन्होंने वहां मौजूद पपाराजी के साथ काफी फ्रेंडली दिखीं और कैमरे पर पोज़ भी दिए। इनके अलावा यहां रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी भी पहुंचीं।

रणवीर सिंह की बहन अंजू भी पहुंचीं

यहां बता दें कि रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी और अंशुला की चचेरी बहन सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर आपस में कजिन बहनें हैं। हालांकि, रितिका लो प्रोफाइल रहती हैं और लवो लाइमलाइट या मीडिया की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं।

जान्हवी कपूर, खुशी और शनाया कपूर बनीं महफिल की रौनक

अंशुला की शादी में जान्हवी कपूर, खुशी और शनाया कपूर ने भी खूब महफिल सजाई। तीनों बहनों ने अंशुला की शादी को काफी इंजॉय किया। इस खास मौके पर रितेश देशमुख और जेनेलिया ने भी रिसेप्शन की रौनक में चार चांद लगाए।

जैकी भगनानी के साथ रकुल प्रीत

अंशुला की शादी के इस खास मौके पर जैकी भगनानी के साथ रकुल प्रीत भी पहुंचीं। 'अल्फा' एक्टर बॉबी देओल भी इस रिसेप्शन पार्टी में दिखे। हालांकि, कैमरे के सामने आने के दौरान सीढ़ियों से उनका पैर टकराया लेकिन फौरन उन्होंने खुद को संभाल लिया।

अंशुला और रोहन की लव स्टोरी

अंशुला और रोहन की लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों 2022 में एक डेटिंग ऐप पर मिले थे और धीरे-धीरे उनके बीच बॉन्डिंग हो गई। जुलाई 2025 में रोहन ने एक ट्रिप के दौरान अंशुला को प्रपोज किया। उन्होंने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में ठीक रात 1:15 बजे यह बड़ा सवाल ठीक उसी समय पूछा जब उन्होंने पहली बार बातचीत शुरू की थी।

अंशुला-रोहन ने जुलाई 2025 में की थी सगाई

इसके बाद अंशुला-रोहन ने जुलाई 2025 में सगाई के बाद, आखिरकार सोमवार को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में एक पारंपरिक समारोह में शादी की। अंशुला और रोहन की शादी के जश्न पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। माता की चौकी से लेकर मेहंदी और चूड़ा सेरेमनी तक, कपूर परिवार ने शादी के हर फंक्शन का आनंद लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.