अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। वह कुछ न कुछ रील्स या पोस्ट शेयर करते रहते हैं। देश और समाज सुधार की बात भी करते हैं। अब उन्होंने एक बच्चे की पढ़ाई का जिम्मा उठाने की बात कही है। उन्होंने X हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बच्चा नजर आ रहा है। वह 'राष्ट्रगान' गा रहा है। जिस पर फिदा होते हुए एक्टर ने कुछ ऐसा कहा, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
अनुपम खेर ने जिस बच्चे का वीडियो शेयर किया है। उसका नाम-पता कुछ भी मालूम नहीं है। वह लिखते हैं, 'भारत के किसी गाँव में इस छोटे बच्चे को हमारा राष्ट्रीय गान गाते देख कर ही किसी ने सच कहा है, शब्द नहीं, भावनाएं ज्यादा जरूरी होती है! मुझे ये वीडियो व्हाट्सएप पे किसी ने भेजा। बच्चे का अता पता मिल जाये तो इसके जीवन भर की पढ़ाई का जिम्मा अनुपम खेर फाउंडेशन उठा सकती है! जोश वाले इस होनहार की जय हो! जय भारत!'
बच्चा गा रहा है 'राष्ट्रगान'
दरअसल, बच्चा वीडियो में राष्ट्रगान गा तो रहा है लेकिन उसके एक भी शब्द सही नहीं। वह सिर्फ लय में अपने शब्द निकाल रहा है। उसे नहीं मालूम कि वह गलत गा रहा है। बस शुरू के अंत तक वह जोशीले अंदाज में बस गाए जा रहा है और जो इसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है, वह भी सही नहीं कर रहा। खैर। बच्चे की इसी मासूमिय पर एक्टर फिदा हो गए। और उन्होंने इसकी पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाने की बात कह दी।
कंगना रनौत के साथ अनुपम की फिल्म
अनुपम खेर ने हाल ही में एक सीरीज शुरू की थी। उसमें वह देश के कोने-कोने में स्थित ऐतिहासिक हनुमान मंदिर जाते और वहां की खासियत लोगों को बताते। इस सीरीज में उन्होंने शुरुआत कन्याकुमारी से की थी। अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब कंगना रनौत की मूवी 'इमरजेंसी' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह अन्य कुछ प्रोजेक्ट्स से भी जुड़े हुए हैं।