Anupam Kher हर फिल्म के बाद महेश भट्ट को देते हैं 25,000 रुपये, बताया क्या है वजह, 250 से की थी शुरुआत

Updated on 26-03-2026 12:35 PM
एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह जो भी फिल्म करते हैं, उसके बाद फिल्ममेकर महेश भट्ट को 25 हजार रुपये जरूर देते हैं। वह ऐसा करीब पिछले चार दशक से करते आ रहे हैं। अनुपम ने बताया कि इसकी शुरुआत उन्होंने 250 रुपये के साथ की थी, जो अब बढ़कर 25,000 रुपये पहुंच गई है। अनुपम क्यों महेश भट्ट को 25 हजार रुपये देते आ रहे हैं, इसकी उन्होंने एक इंटरव्यू में वजह भी बताई है। अनुपम खेर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1984 में की थी। उन्हें पहला ब्रेक महेश भट्ट ने दिया था।

महेश भट्ट ने अनुपम खेर को 1984 में आई अपनी फिल्म 'सारांश' में साइन किया था, जिसके लिए एक्टर को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। साथ ही फिल्म को 1985 में हुए ऑस्कर्स के लिए चुना गया था, पर इसे नॉमिनेशन नहीं मिला था। एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने 'सारांश' के रीमेक में काम करने और महेश भट्ट को हर फिल्म के बाद 25 हजार रुपये देने के बारे में बात की।

अनुपम खेर, महेश भट्ट को इसलिए देते हैं 25 हजार रुपये

अनुपम खेर ने बताया कि वह महेश भट्ट को अपना गुरू मानते हैं क्योंकि उन्होंने ही उन्हें फिल्मों में ब्रेक दिया था। साथ ही बताया कि वह कैसे अपने गुरू को सम्मान देते आ रहे हैं। 'पिंकविला' से बातचीत में अनुपम खेर ने कहा, 'उन्होंने ही मुझे पहला ब्रेक दिया था, इसलिए उस समय मैं उन्हें हर फिल्म के लिए 250 रुपये देता था। अब यह 25,000 रुपये हो गया है। उनका कहना है कि यह महंगाई का नतीजा है। यह 250 रुपये से बढ़कर 500 रुपये, फिर 1000 रुपये, फिर 5000 रुपये और अब 25,000 रुपये हो गया है।'

'यह एक रस्म बन गई है'

अनुपम खेर ने आगे बताया, 'मैंने उन्हें पिछले हफ्ते ही एक लिफाफा दिया था। अब वह बस लिफाफा अपने पास रखते हैं और उन्हें पता होता है कि उसमें कितने पैसे हैं। लेकिन मुझे यह बहुत अच्छा लगता है। यह किसी और चीज से ज्यादा एक रस्म बन गई है। यह एक कॉमेडी है।'

'सारांश' के रीमेक में काम करने की चाहत, यह बोले अनुपम

अनुपम खेर से जब पूछा गया कि उन्होंने अपने करियर में जो 550 फिल्में की हैं, क्या उनमें से किसी फिल्म के रीमेक में काम करना चाहेंगे, तो वह बोले, 'मैं 'सारांश 2' में एक्शन एक्टर बनना चाहता हूं। मैंने एक महीने पहले महेश भट्ट से बात की थी। मैंने उनसे कहा कि भट्ट साहब मैं एक्शन करना चाहता हूं क्योंकि मैं खुद पर काम कर रहा हूं। मुझे पता है कि लोग मुझ पर हंसेंगे फिर भी मैं अपनी बॉडी दिखाने को तैयार हं। मुझे इस बात से बहुत खुशी होती है। मैं चाहता हूं कि मेरा किरदार एक्शन के जरिए लोगों को बचाए। जैसे 'टेकन' में था, मैं कुछ वैसा ही करना चाहता हूं।'

जब अनुपम खेर ने महेश भट्ट को दिया श्राप

इससे पहले 'एएनआई' को दिए एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने बताया था कि जब उन्हें पता चला था कि महेश भट्ट 'सारांश' में उनकी जगह संजीव कुमार को लेकर रहे हैं, तो उन्होंने डायरेक्टर को खूब कोसा था। अनुपम खेर के मुताबिक, वह महीनों से अपने रोल का रिहर्सल कर रहे थे, पर शूट से कुछ दिन पहले ही उन्हें पता चला कि महेश भट्ट उन्हें संजीव कुमार से रिप्लेस करने वाले हैं। अनुपम खेर इस खबर से इस कदर टूट गए थे कि मुंबई शहर छोड़ने का फैसला कर लिया था।

मुंबई छोड़कर वापस जाने का बना लिया था प्लान

महेश भट्ट ने तब बताया था, 'मैं टैक्सी लेकर उनके घर गया। उन्होंने मेरी तारीफ की कि मैंने खबर को सहजता से लिया, पर मैंने उनसे कहा कि वह अपनी खिड़की से बाहर देखें। उन्हें वहां खड़ी कार और उसमें अपना सामान दिखाया और कहा कि मैं जाने से पहले बताना चाहता हूं कि आप कितने बड़े धोखेबाज हैं। मैं एक ब्राह्मण होने के नाते आपको श्राप दे रहा हूं।'

अनुपम खेर की आने वाली फिल्म

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो अनुपम खेर साल 2025 में चार फिल्मों में नजर आए थे। ये फिल्में हैं- 'तन्वी द ग्रेट', 'मेट्रो इन दिनों', 'इमरजेंसी' और 'तुमको मेरी कसम'। फिलहाल उन्होंने अपनी नई फिल्म या प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है। वैसे The India House नाम की एक तेलुगू फिल्म के लिए उनके नाम की चर्चा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.