अनुपम खेर ने सुनाई श्रीलंका के सीता एलिया मंदिर की पूरी कहानी, जहां हनुमान जी ने दिखाया था विराट रूप

Updated on 14-11-2023 03:52 PM
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद से ज्यादा चर्चा में रहने लगे हैं। अब तो उन्होंने एक सीरीज शुरू की है। इसमें वह 21 हनुमान मंदिर के दर्शन कराएंगे। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने श्रीलंका के सीता एलिया मंदिर का दर्शन कराया है और उसकी खासियत वीडियो के माध्यम से फैन्स के साथ शेयर की है। साथ ही इसमें बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री भी नजर आ रहे हैं, जो कुछ दोहे-चौपाई से रामायण के बारे में कुछ अनसुने किस्से सुना रहे हैं।

अनुपम खेर की आने वाली फिल्मों में 'इमरजेंसी' और 'मेट्रो इन दिनों' अहम है। दोनों ही साल 2024 में रिलीज होंगी। लेकिन इसके पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक सीरीज शुरू की है। 6 मिनट का एक वीडियो शेयर कर कैप्शन में एक्टर ने लिखा है, 'श्रीलंका में हनुमान मंदिर: हमारे 21 हनुमान मंदिरों की श्रृंखला में आज हम बात करेंगे श्रीलंका में स्तिथ सीता एलिया हनुमान मंदिर की!! कहा जाता है कि यहाँ हनुमान जी अपने विराट रूप में सीता माता से मिले थे!'

अनुपम खेर ने शुरू की हनुमान मंदिर सीरीज

अनुपम खेर ने आगे बताया, 'इस मंदिर का इतिहास और इसका महत्व आपको धार्मिक और आत्मीय रूम से धनी बना देगा।और जब आप यहां अपने दोस्तों के साथ इस मंदिर में हनुमान जी के दर्शन के लिये जाएँगे तो आप सब उनका आशीर्वाद महसूस करेंगे! तो चलिये देखिये और शेयर करिये हमारी इस शृंखला के इस एपिसोड को! जय बजरंग बली!'

श्रीलंका के हनुमान मंदिर की खासियत

वीडियो में अनुपम खेर ने अशोक वाटिका को भी दिखाया। उस जल कुंड को भी दिखाया, जहां माता सीता स्नान करती थीं। इतना ही नहीं, उस जगह से भी लोगों से रूबरू करवाया गया है, जहां पर हनुमान जी के पैर के निशान आज भी मौजूद हैं। इतना ही नहीं, उस पर्वत की भी झलक देखने को मिली, जिसे देखकर लोग ये कहते हैं कि उसमें लेटे और हाथ जोड़े हुए हनुमान जी नजर आते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.