प्रेमानंद जी महाराज के दरबार पहुंचे अनुराग डोभाल, व्हीलचेयर पर बैठकर लिया 'नई शुरुआत' का आशीर्वाद

Updated on 08-04-2026 12:33 PM
'यूके राइडर 07' और 'बाबू भैया' के नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल हाल ही प्रेमानंद जी महाराज से मिलने और उनके दर्शन करने पहुंचे। अनुराग डोभाल ने कुछ समय पहले ही आत्महत्या करने की कोशिश की थी, पर भगवान ने उन्हें बचा लिया। हालांकि, उनका एक पैर सुन्न हो गया, जिसे वह हिला भी नहीं सकते थे। अब अनुराग पिता बनने के बाद खुश हैं और नई जिंदगी की शुरुआत करना चाहते हैं। इसी के लिए आशीर्वाद लेने वह प्रेमानंद जी महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे। अनुराग चल नहीं सकते, इसलिए वह व्हीलचेयर पर बैठकर पहुंचे और फिर वहां वॉकर से चलते नजर आए।

अनुराग डोभाल ने किए प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन, शेयर किया वीडियो

अनुराग डोभाल ने प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन को जाने का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और हैशटैग में लिखा है- new journey... वीडियो में अनुराग गले में गुलाबी रंग का साफा डाले हुए और माथे पर चंदन लगाए दिख रहे हैं। वृंदावन पहुंचे, तो वहां कुछ लोग अनुराग के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए।

घरवालों पर आरोप, जान देने की कोशिश और फिर बने पिता

मालूम को पिछले दो महीनों में अनुराग डोभाल की जिंदगी खूब उतार-चढ़ावों से गुजरी। पहले तो उन्होंने एक व्लॉग शेयर कर उसमें माता-पिता और भाई-बहन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने घरवालों पर उनका सबकुछ छीनने और पत्नी को भी अलग करवाने के आरोप लगाए थे। फिर इंस्टाग्राम पर लाइव आकर जान देने की कोशिश की थी। उन्होंने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपनी गाड़ी डिवाइडर में ठोक दी थी।

अनुराग डोभाल के फेफड़े डैमैज, एक पैर भी सुन्न

इसमें अनुराग बच तो गए, पर फेफेड़े डैमेज हो गए और कई हड्डियां टूट गईं। कूल्हे की हड्डियां भी टूटीं और अब उनका एक पैर सुन्न हो गया है। और अब कुछ दिन पहले ही अनुराग डोभाल

फैंस ने अनुराग को दी हिम्मत, बोले- बहुत अच्छा किया

फिलहाल, अनुराग डोभाल रिकवर कर रहे हैं और जल्द से जल्द नई शुरुआत करना चाहते हैं। इसी के लिए वह प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे, और वीडियो शेयर किया। फैंस भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं, और कह रहे हैं कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया। कई फैंस ने 'राधे राधे' कमेंट किया और अनुराग के जल्द ठीक होने की कामना की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.