चीन की एक चाल से ऐपल बेहाल, दो दिन में 200 अरब डॉलर स्वाहा

Updated on 08-09-2023 02:36 PM
नई दिल्ली: आईफोन (iPhone) बनाने वाली अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल (Apple) के शेयरों में दो दिन में छह फीसदी से अधिक गिरावट आई है। इससे कंपनी के मार्केट कैप में 200 अरब डॉलर की गिरावट आई है। चीन सरकार के एक कदम के कारण कंपनी के शेयरों में गिरावट आई है। चीन में सरकारी कंपनियां और एजेंसियां अब आईफोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी। चीन की सरकार ने इस पर बैन लगा दिया है। ऐपल के लिए चीन दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है और कंपनी अपने ज्यादातर आईफोन वहीं बनवाती है। यही वजह है कि कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। निवेशक इस बात से आशंकित हैं कि आने वाले दिनों में ऐपल के लिए चीन में बिजनस करना भारी पड़ सकता है।

ऐपल के शेयरों में बुधवार को करीब तीन फीसदी गिरावट आई जो एक महीने में इसकी सबसे बड़ी गिरावट थी। गुरुवार को भी कंपनी के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। कंपनी का शेयर 2.92 परसेंट की गिरावट के साथ बंद हुआ। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में ऐपल का शेयर अभी सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला शेयर है। पिछले साल कंपनी के कुल रेवेन्यू में चीन की हिस्सेदारी करीब 20 परसेंट रही। ऐपल इस बात का खुलासा नहीं करती है कि किस देश में उसकी कितनी बिक्री है लेकिन जानकारों का कहना है कि पिछली तिमाही में उसने चीन में अमेरिका से ज्यादा आईफोन बेचे। इतना ही नहीं ऐपल के ज्यादातर आईफोन चीन की फैक्ट्रियों में ही बनते हैं।

चीन ने क्यों किया ऐसा

KeyBanc Capital में एनालिस्ट Brandon Nispel का कहना है कि चीन की इकॉनमी के लिए ऐपल की अहम भूमिका है। इसकी वजह से चीन में कंपनी को चीन में सरकारी पाबंदियों का सामना नहीं करना पड़ा है। लेकिन ऐसा लगता है कि अब चीन की सरकार का रुख बदल रहा है। बुधवार को खबर आई कि चीन ने केंद्र सरकार के अधिकारियों और मैनेजरों के लिए आईफोन का इस्तेमाल बैन कर दिया है। इसके बाद गुरुवार को न्यूज आई कि सरकारी कंपनियों पर भी यह बैन लगा दिया गया है। इनमें सरकारी ऊर्जा कंपनी पेट्रोचाइना भी शामिल है जिसमें लाखों लोग काम करते हैं।

बैंक ऑफ अमेरिका के एनालिस्ट्स का कहना है कि चीन में आईफोन पर बैन ऐसे समय लगाया गया है जब वहां की कंपनी हुआवे ने नया महंगा स्मार्टफोन लॉन्च किया है। अमेरिका की सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह इस फोन की जांच कर रही है। इस न्यूज के बाद गुरुवार को टेक और सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। इस गिरावट के बावजूद ऐपल दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी हुई है। उसका मार्केट कैप 2.776 ट्रिलियन डॉलर बना हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.