मध्य प्रदेश के UG व PG कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक मई से शुरू होंगे आवेदन

Updated on 27-04-2024 11:32 AM
 भोपाल। मप्र बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी होने के बाद अब कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी और निजी कॉलेजों में यूजी व पीजी सहित बीएड में प्रवेश के लिए एक मई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करेगा। इस बार दो मुख्य और एक कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) राउंड होंगे। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित समय-सारिणी जारी की है।इसके अनुसार यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की पंजीयन प्रक्रिया एक मई से शुरू होगी। पंजीयन की आखिरी तारीख 20 मई है। वहीं पीजी पाठ्यक्रम में पंजीयन दो से 21 मई तक होंगे। दस्तावेजों का सत्यापन दो से 21 मई तक होगा। प्रवेश के लिए पहले दो चरण आनलाइन काउंसलिंग की जाएगी, जबकि तीसरे चरण में कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) की जाएगी, जो 21 जून से शुरू होगी।

पंजीयन करवाने के बाद कॉलेजों में छात्राओं को पहले राउंड में नि शुल्क और दूसरे व सीएलसी राउंड में 350 रुपये की छूट रहेगी। मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों की सूची लगाई जाएगी। यूजी के पहले चरण की सीट आवंटन होने के बाद विद्यार्थियों को 25 मई से तीन जून तक फीस जमा करना होगी।

दूसरे चरण के लिए पंजीयन 27 मई से होंगे शुरू

यूजी में दूसरे चरण के लिए आवेदन 27 मई से और पीजी के लिए 28 मई से शुरू होंगे। दस्तावेजों का सत्यापन 28 मई से शुरू होगा। दूसरे चरण की प्रक्रिया तीन जुलाई तक चलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.