निवेश के लिए डेट फंड अच्छे हैं या हाइब्रिड फंड, दोनों में क्या है अंतर, किसमें निवेश करना है बेहतर

Updated on 29-03-2023 07:26 PM
नई दिल्ली: सरकार ने डेट म्यूचुअल फंड पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस टैक्स को समाप्त कर दिया है। यानी, 1 अप्रैल के बाद खरीदे गए किसी भी डेट म्यूचुअल फंड पर होने वाले किसी भी लाभ को शॉर्ट टर्म कैपिटल गेंस माना जाएगा, भले ही उसकी होल्डिंग पीरियड कुछ भी हो। कुछ म्यूचुअल फंड (MF) अडवाइजर और डिस्ट्रीब्यूटर इसका समाधान हाइब्रिड फंड में निवेश के तौर पर देखते हैं। इन्हें टैक्स लगाने के मकसद से इक्विटी के तौर पर लिया जाता है। एक साल में एक लाख से अधिक के गेंस के लिए एक साल की होल्डिंग अवधि के बाद इक्विटी फंड पर 10% टैक्स लगता है।

बजट में किए गए संशोधन के बाद ऐसे डेट फंड जिनका घरेलू इक्विटी में निवेश 35% से कम है उन्हें हमेशा शॉर्ट टर्म माना जाएगा और इस पर स्लैब रेट से टैक्स लगेगा। 35% और 65% के बीच घरेलू इक्विटी वाले फंड मौजूदा डेट फंड टैक्सेशन का लाभ उठाएंगे। यदि उन्हें तीन साल से ज्यादा समय तक होल्ड किया गया तो उन पर 20% टैक्स लगाया जाएगा और उन्हें इंडेक्सेशन का लाभ दिया जाएगा।

फिर ऐसे हाइब्रिड फंड हैं जिनका इक्विटी में निवेश 65% से अधिक है। सालाना एक लाख से अधिक के गेंस के लिए एक साल से अधिक समय तक होल्ड किए जाने पर इन पर 10% टैक्स लगाया जाएगा। हाइब्रिड फंडों की अधिकांश कैटिगरी तीसरे सेगमेंट में आती है लेकिन MF आर्बिट्राज स्ट्रैटजी का इस्तेमाल कर अपने प्रभावी इक्विटी निवेश को घटा लेते हैं। उदाहरण के लिए, हो सकता है कि किसी बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में 67% निवेश घरेलू इक्विटी में है लेकिन वे अपने फंड के 30% फ्यूचर्स बेच सकते हैं। ऐसा होते ही हाइब्रिड फंड 37% इक्विटी निवेश वाले फंड में बदल जाता है। हालांकि, इसके बावजूद यह 65% सीमा को पूरा करने पर होने वाले टैक्स लाभ को बरकरार रखता है। फंड की इस इंजीनियरिंग ने हाइब्रिड फंडों की अलग-अलग कैटिगरी को म्यूचुअल फंड इन्वेस्टर पर टैक्स दबाव को घटाने में मदद की है।
हाइब्रिड फंड कैटिगरी में इक्विटी के कुछ एक्स्ट्रा रिस्क वाले डेट फंडों के लिए बैलेंस्ड एडवांटेज फंड और इक्विटी सेविंग्स फंड दो सबसे स्वाभाविक विकल्प हैं। बैलेंस्ड एडवांटेज फंड बाजार की परिस्थितियों के हिसाब से अपने इक्विटी-डेट अनुपात को घटाने-बढ़ाने के लिए स्वतंत्र होते हैं। आमतौर पर वे टैक्स सीमा को पूरा करने के लिए इक्विटी में 65% से अधिक निवेश करते हैं लेकिन बाजार की परिस्थितयों के हिसाब से उसे बैलेंस करने के लिए आर्बिट्राज का इस्तेमाल करते हैं। इक्विटी सेविंग्स फंड्स भी इसी रणनीति का इस्तेमाल करते हैं लेकिन वे 50 फीसदी से अधिक इक्विटी में निवेश नहीं कर सकते हैं। आम तौर पर फंड हाउस इस सीमा केा 33% तक ही रखते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.