'जिसने धुरंधर 2 देखी वो बेवकूफ हैं?', प्रियदर्शन ने फिल्म को प्रोपेगेंडा कहने वालों को दिया जवाब

Updated on 30-03-2026 11:39 AM
आदित्य धर की स्टारर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। इसने 11 दिन के अंदर 1350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। और अभी भी ये बुलेट ट्रेन की तरह आगे बढ़ रही है और कई रिकॉर्ड्स बना रही है। इसी बीच 'भूत बंगला' के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में इस मूवी की तरफदारी की। कहा कि 'जो इसे देख रहे हैं, वो बेवकूफ हैं क्या?'

'धुरंधर 2' को कई लोगों ने 'प्रोपेगेंडा फिल्म' कहा है। इसी पर प्रियदर्शन ने रिएक्ट किया, जिनके अंडर आदित्य धर ने अपना करियर बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर शुरू किया था। उन्होंने बताया कि जब आदित्य उनके पास आए थे, तब उनकी कुछ स्क्रिप्टस बिना क्रेडिट दिए ही इस्तेमाल कर ली गई थीं।

आदित्य धर के बारे में प्रियदर्शन ने बताया

उन्होंने कहा, 'आदित्य बहुत निराश था। लेकिन उसने मुझे तब तक कुछ नहीं बताया, जब तक उसने मेरे साथ काम करना शुरू नहीं किा। जब हम साथ में शाम को बैठे तो उसने मुझे बताया कि वह क्यों निराश है। और कैसे वह फिल्ममेकिंग में आया। जब आपके बच्चे और शिष्य लाइफ में आगे बढ़ते हैं तो आपको सबसे ज्यादा खुशी होती है। इसलिए आदित्य ने जो कुछ हासिल किया, उससे मुझे खुशी होती है।'

'धुरंधर' के बारे में प्रियदर्शन बोले

प्रियदर्शन ने 'धुरंधर' को प्रोपेगेंडा बताने वाले दावों का बचाव किया। उन्होंने कहा, 'इसमें प्रोपेगेंडा जैसी कोई बात नहीं है। आप बस लोगों के सामने सच्चाई ला रहे हैं। जब पूरे भारत ने इसे स्वीकार कर लिया तो कुछ लोगों की राय आपके लिए मैटर क्यों करती है? भारत ने इसे देखा और स्वीकार कर लिया है। इससे बड़ी कोई हिट फिल्म नहीं। आपको क्या लगता है, जिसने ये फिल्म देखी है वो बेवकूफ हैं? ये लोगों की राय है और उन्हें उन पर ही छोड़ दीजिए। इस पर बहस न करें। भूल जाइए। उसने जो हासिल करना था कर लिया। फिल्म को भारत के अधिकतर लोगों ने अपनाया है। और इसका मतलब यही है कि ये अच्छी फिल्म है।'

'भूत बंगला' हुई पोस्टपोन

बता दें कि प्रियदर्शन इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के कारण सुर्खियों में है। इस मूवी की चार बार रिलीज डेट बदली जा चुकी है। पहले ये 3 अप्रैल, फिर 15 मई, उसके बाद 10 अप्रैल और अब फाइनली 17 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि कंफर्मेशन आना बाकी है। मगर दावा यही किया जा रहा है कि ये पोस्टपोन हो गई है। और ये सारा फेरबदल 'धुरंधर 2' की सफलता के कारण हुआ है। जिसने वर्ल्डवाइड 1361 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.