समलैंगिक शादी पर सुप्रीम कोर्ट में आई खजुराहों की मूर्तियों वाला तर्क, पढ़े बड़ी बातें

Updated on 19-04-2023 07:11 PM
नई दिल्ली : सेम सेक्स मैरिज यानी समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता देने की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को लगातार दूसरे दिन सुनवाई हो रही है। केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस मामले में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पक्षकार बनाने की मांग की है। इसे लेकर केंद्र ने एक फ्रेश हलफनामा भी दाखिल किया है। वहीं याचिकाकर्ताओं की तरफ से सीनियर ऐडवोकेट मुकुल रोहतगी ने खजुराहों के मंदिर की मूर्तियों का हवाला देते हुए कहा कि समलैंगिकता हजारों वर्ष से मौजूद है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस एसके कौल, एस आर भट, हिमा कोहली और जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर दूसरे दिन की सुनवाई शुरू की। आइए जानते हैं दूसरे दिन के सुनवाई की अहम बातें।
  • केंद्र का हलफनामा, राज्यों को भी बनाया जाए पक्षकार: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश की है कि राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को समलैंगिक शादियों को कानूनी मान्यता देने के अनुरोध वाली याचिकाओं पर सुनवाई में पक्षकार बनाया जाए। केंद्र ने कहा कि मामला विधायिका के अधिकार क्षेत्र से जुड़ा हुआ है लिहाजा सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की राय जरूरी है। केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत को बताया कि उसने 18 अप्रैल को राज्यों को खत भेजकर समलैंगिक शादियों को मान्यता देने के अनुरोध वाली याचिकाओं में उठाए गए मौलिक मुद्दे पर उनसे टिप्पणियां मांगी हैं।
  • रोहतगी की दलील- सेम सेक्स हजारों साल से, खुजराहो गवाह: सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता के लिए दलील देते हुए याचिकाकर्ता के वकील मुकुल रोहतगी ने खजुराहों की मूर्तियों का हवाला दिया। समलैंगिकता को शहरी श्रेष्ठ वर्ग की सोच (Urban Elitism) बताने वाले तर्क की काट में रोहतगी ने अपने मुवक्किल की कहानी बताई। उन्होंने कहा कि वह जिस याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं वह एक छोटे से शहर का है। उसके माता-पिता ने भी उसके रिश्ते को स्वीकार किया। यहां तक कि लड़के के माता-पिता ने उनका रिसेप्शन भी रखा। ये एक छोटे से शहर की बात है और पैरेंट्स पिछली पीढ़ी के हैं। इस दौरान उन्होंने खजुराहो का उदाहरण भी दिया। रोहतगी ने कहा, 'आप खजुराहो जाते हैं और वहां जो काम-क्रीड़ा को दिखाया गया है वह हजारों वर्ष से है। इस पर यूरोप का कोई प्रभाव नहीं है...दरअसल यह तबसे है जबसे समाज अस्तित्व में आया...ब्रिटिश प्रभाव सिर्फ तब आया जब उन्होंने कानून बनाया और विक्टोरियन मॉडल को थोपा।'
  • नेपाली सुप्रीम कोर्ट के पिछले महीने दिए फैसले का जिक्र: मुकुल रोहतगी ने नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के एक हालिया और ऐतिहासिक फैसले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता देते हुए कानून मंत्रालय को एक समान विवाह कानून बनाने या फिर मौजूदा कानूनों में बदलाव को कहा है। केंद्र की 'समलैंगिकता अर्बन एटिलिस्ट यानी शहरी श्रेष्ठ वर्ग की संकल्पना है' दलील के जवाब में उन्होंने ये तर्क रखा। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने 20 मार्च को समलैंगिकता पर ऐतिहासिक फैसला दिया था। मामला एक गे कपल से जुड़ा था जिसमें एक नेपाली नागरिक और दूसरा जर्मनी का नागरिक है। दोनों ने जर्मनी में शादी की थी और उसका रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन नेपाल ने जर्मन नागरिक को इस आधार पर वीजा नहीं दिया कि उसके यहां समलैंगिक विवाह को मान्यता नहीं है। इसके खिलाफ गे कपल नेपाली सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.