अरिजीत सिंह: प्‍लेबैक सिंग‍िंग छोड़ी फिर भी हर महीने करोड़ों की कमाई, जानिए कहां से बरस रहे नोट, नेट वर्थ

Updated on 25-04-2026 02:10 PM
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर हैं। पश्‍च‍िम बंगाल के जियागंज में 25 अप्रैल 1987 को पैदा हुए अरिजीत, शनिवार को 39 साल के हो गए हैं। दो बार राष्ट्रीय फ‍िल्म पुरस्कार, 8 फ‍िल्मफेयर अवॉर्ड और पद्म श्री से सम्मानित अरिजीत की जो बात उनके फैंस को सबसे अध‍िक भाती है, वह है उनकी सादगी। वह सिर्फ एक कर्मश‍ियली हिट सिंगर नहीं हैं, बल्‍क‍ि ऐसा लगता है जैसे संगीत को अपनी आत्‍मा सौंप चुके हैं। ₹414 करोड़ की नेट वर्थ के बावजूद वह तामझाम और चकाचौंध से दूर जियागंज में अपने छोटे से घर में रहते हैं। वहां की गलियों में स्‍कूटी चलाते हुए नजर आते हैं। कमाई का बड़ा हिस्‍सा स्‍थानीय गरीब बच्‍चों की पढ़ाई पर खर्च करते हैं। इंटरनेट की दुनिया में उनकी यही अदा हर दिल को छू जाती है। इसी साल जनवरी 2026 में उन्‍होंने अपने एक फैसले से सबको चौंका दिया। ऐलान किया कि वह अब फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे। जबकि वह इस वक्‍त के सबसे महंगे सिंगर हैं। हालांकि, यह भी कम दिलचस्‍प नहीं है कि फिल्‍मी गानों से दूरी के बावजूद वह हर महीने करोड़ों में कमाई कर रहे हैं। आइए जानते हैं कहां से और कैसे-

इससे पहले कि हम अरिजीत सिंह की कमाई की बात करें, पहले सिंगर के और उनके परिवार के बारे में भी जान लेते हैं। साल 2005 में टीवी रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में बतौर कंटेस्‍टेंट नजर आने वाले अर‍िजीत सिंह के पिता सुरिंदर कक्कड़ सिंह हैं। वह एक पंजाबी सिख हैं, जबकि अरिजीत की मां अदिति सिंह एक बंगाली हिंदू हैं। उनका पैतृक परिवार भारत के विभाजन के दौरान लाहौर से यहां आकर बसा था। परिवार में शुरू से संगीत का बहुत महत्व था और इसलिए बेहद कम उम्र में ही अर‍िजीत को भी संगीत की तालीम मिली।

3 साल की उम्र में हजारी बंधुओं से संगीत की श‍िक्षा

अरिजीत सिंह की मौसी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की विधिवत शिक्षा ली थी, जबकि उनकी नानी भी गाती थीं। उनके मामा तबला बजाते थे, और उनकी मां भी गाती थीं। अरजिीत सिंह ने राजा विजय सिंह हाई स्कूल, कल्याणी यूनिवर्सिटी के श्रीपत सिंह कॉलेज से पढ़ाई की। स्‍कूल-कॉलेज में वह एक औसत छात्र रहे। लेकिन संगीत की ओर झुकाव अधिक था। उन्होंने राजेंद्र प्रसाद हजारी से भारतीय शास्त्रीय संगीत की और धीरेंद्र प्रसाद हजारी से तबला वादन की शिक्षा प्राप्त की। वीरेंद्र प्रसाद हजारी से रवींद्र संगीत और पॉप म्‍यूजिक की तालीम हास‍िल की। बताया जाता है कि 3 साल की उम्र में ही हजारी बंधुओं के सान्निध्य में संगीत सीखना शुरू कर दिया था। जबकि 9 की उम्र में उन्हें सरकार की ओर से इसके लिए स्‍कॉलरश‍िप भी मिली थी।

अरिजीत सिंह की नेटवर्थ: सालाना और महीने की कमाई

अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत म्‍यूजिक डायरेक्‍टर मिथुन के साथ फिल्‍म 'मर्डर 2' से की। उन्‍होंने इस फिल्‍म के लिए 'फिर मोहब्बत' गाना गाया था। 'मिंट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अरिजीत सिंह की मौजूद नेट वर्थ लगभग ₹414 करोड़ है। कहा जाता है कि उनकी सालाना कमाई लगभग ₹70 करोड़ है, जिसका एक बड़ा हिस्सा फ‍िल्मी गानों, रॉयल्‍टी, लाइव कॉन्सर्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। औसतन वह हर महीने ₹6 करोड़ कमाते हैं।

अरिजीत सिंह की फीस: एक गाने के लिए लाखों रुपये

अरिजीत सिंह जब तक प्‍लेबैक सिंग‍िंग करते थे, वह बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर थे। एक फ‍िल्मी गाने के लिए वह ₹8 लाख से ₹10 लाख के बीच फीस लेते थे। अब जब वह प्‍लेबैक सिंग‍िंग नहीं कर रहे हैं, तब भी अलग-अगल म्‍यूजिक बैनर्स के लिए सोलो सॉन्‍ग की फीस भी करीब-करीब यही है। साथ में वह गाने से रॉयल्‍टी का भी कॉन्‍ट्रैक्‍ट करते हैं।

लाइव कॉन्‍सर्ट और इवेंट से होती है सबसे मोटी कमाई

साल 2025 में, म्यूजिक कंपोजर मोंटी शर्मा ने 'लल्लनटॉप' को बताया था कि अरिजीत सिंह किसी इवेंट में अपनी परफॉर्मेंस के लिए ₹2 करोड़ लेते हैं। जबकि दो घंटे के लाइव कॉन्सर्ट के लिए वह लगभग ₹14 करोड़ चार्ज करते हैं। इवेंट्स के टिकट बुकिंग पलेटफॉर्म और ऑर्गेनाइजर 'Insider.in' के मुताबिक, भारत में अरिजीत सिंह के शोज के टिकट की कीमतें आमतौर पर ₹2,000 से लेकर ₹80,000 रुपये तक होती हैं। जबकि पुणे में उनके एक कॉन्सर्ट की प्रीमियम लाउंज के टिकट कथित तौर पर ₹16 लाख तक में बिके थे।

ब्रांड एंडोर्समेंट और कोलैबरेशन से कमाई

संगीत के अलावा अरिजीत सिंह ब्रांड एंडोर्समेंट और कोलैबोरेशन के जरिए भी खूब कमाई करते हैं। पिछले कुछ साल में वह 'कोका-कोला' और 'सैमसंग' जैसे बड़े ब्रैंड्स के विज्ञापनों में नजर आए हैं।

म्‍यूजिक ऐप पर टेलर स्‍व‍िफ्ट से भी अध‍िक फॉलोइंग

हाल ही में वह Spotify पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कलाकार भी बने, जहां उन्‍हें140 मिलियन से ज्यादा यूजर्स फॉलो कर रहे हैं। उन्होंने इस लिस्‍ट में टेलर स्विफ्ट, एड शीरन और एरियाना ग्रांडे जैसे इंटरनेशनल स्‍टार्स को भी पीछे छोड़ दिया।

अरिजीत सिंह की संपत्त‍ि: घर, लग्‍जरी कारें

अरिजीत सिंह वैसे तो अपना अध‍िकतर समय जियागंज में ही बिताते हैं, लेकिन उनके पास नवी मुंबई में लगभग ₹8 करोड़ का एक आलीशान घर है। उनके लग्‍जरी कार कलेक्शन में Range Rover और Mercedes जैसे प्रीमियम ब्रांड शामिल हैं।

जियागंज में चलाते हैं भोजनालय, गरीब बच्‍चों की पढ़ाई का उठाते हैं खर्च

अरिजीत सिंह कमाई के मामले में भले ही अरबपति हैं, लेकिन उनकी सादगी भी मिसाल है। वह जियागंज में 'हेशेल' नाम का एक सस्ता भोजनालय भी चलाते हैं। बताया जाता है कि वहां आज के दौर में भी ₹40 में भरपेट भोजन मिलता है। यही नहीं, वह अपने 'तत्त्वमसि फाउंडेशन' के जरिए गरीब बच्‍चों की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं। अपने मुर्शिदाबाद जिले में वह एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, एक म्‍यूजिक स्‍कूल और एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसी परियोजनाओं से भी जुड़े हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.