सलमान खान के घर से निकलते दिखे अरिजीत सिंह, फैंस ने पूछा- क्या खत्‍म हुआ झगड़ा, 'टाइगर 3' में गाएंगे गाना?

Updated on 05-10-2023 03:26 PM

सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच 9 साल पहले कुछ ऐसा हुआ था जिसके बाद से सिंगर को उनकी फिल्मों के गाने भी ले लिए गए। अब इतने समय बाद बीती रात बुधवार को अरिजीत सिंह की कार सलमान के अपार्टमेंट गैलेक्सी से बाहर निकलती दिखी। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोग ये उम्मीद जताने लगे कि क्या दोनों के बीच का करीब दशक पुराना विवाद उन्होंने भुला दिया है? अब सोशल मीडिया पर लोगों की उम्मीदों ने पर निकाल लिए हैं।


सलमान खान के किसी फैन ने सोशल मीडिया ट्विटर (जिसे अब x के नाम से जाना जाता है) पर ये वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप को पोस्ट करते हुए फैन ने लिखा है, 'अरिजीत सिंह सलमान खान के घर के बाहर दिखे आज, क्या हो रहा है?' अब फैन उम्मीद जता रहे हैं कि क्या दोनों साथ काम करने वाले हैं। कुछ फैन ने उम्मीद जताई है कि कहीं अरिजीत सलमान की फिल्म "टाइगर 3' के म्यूजिक के लिए तो नहीं मिले या फिर एक्टर की अनटाइटल्ड विष्णुवर्धन और करण जौहर की फिल्म के गाने कर रहे हैं वो?
 

क्या हुआ था सलमान और अरिजीत के बीच

इसी के साथ एक बार फिर उस घटना को लोग याद करते दिख रहे हैं, जो सलमान और अरिजीत के बीच कई साल पहले हुआ था। बता दें कि सलमान खान और अरिजीत सिंह की लड़ाई साल 2014 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुई थी। सलमान उस शो को होस्ट कर रहे थे। सलमान ने अवॉर्ड के लिए अरिजीत के नाम की घोषणा की और कहा- तू है विनर। इसके बाद कैजुअली ड्रेस में सामने खड़े सिंगर ने जवाब देते हुए कहा- आप लोगों ने सुला दिया। इसी घटना के ठीक बाद अरिजीत से सलमान खान की फिल्मों 'बजरंदी भाईजान', 'किक' और 'सुल्तान' के सारे गाने लेकर किसी और को दे दिए गए थे।


अरिजीत ने कहा- मैंने सलमान से कई बार माफी मांगने की कोशिश की, विफल रहा

हालांकि, साल 2016 में अरिजीत ने सलमान से पब्लिकली माफी भी मांगी थी। अरिजीत ने माफी मांगते हुए 'सुल्तान' के गाने उन्हें गाने देने की रिक्वेस्ट की थी। अरिजीत ने कहा था कि उन्होंने सलमान से टेक्स्ट और ईमेल के जरिए कई बार माफी मांगने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं रहे। अरिजीत ने लिखा था, 'आपको (सलमान) इस बात को लेकर गलतफहमी है कि मैंने आपका अपमान किया है।'फिल्म 'सुल्तान' के गाने के बारे में अरिजीत ने लिखा था, 'मैंने बहुत गाने गाए हैं सर, लेकिन मैं आपका कम से कम एक गाना अपनी लाइब्रेरी में रखकर रिटायर होना चाहता हूं। प्लीज इस फीलिंग को खत्म न करें।'
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.