अरिजीत सिंह का चंडीगढ़ कॉन्सर्ट कैंसिल, फर्जी प्रमोशन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Updated on 27-05-2023 08:22 PM
अरिजीत सिंह बेहतरीन सिंगर हैं। उनकी आवाज की पूरी दुनिया कायल है। उनके गाने रिलीज होते ही छा जाते हैं। वो ना सिर्फ बॉलीवुड मूवीज के गानों को अपनी आवाज देते हैं, बल्कि लाइव शो भी करते हैं। उनका चंडीगढ़ में एक कॉन्सर्ट होने वाला था, लेकिन फैंस को ये खबर पढ़कर झटका लग सकता है, क्योंकि सिंगर के इस कॉन्सर्ट को टाल दिया गया है। इसकी वजह खराब मौसम है। नई डेट का ऐलान बाद में किया जाएगा। इसी कॉन्सर्ट से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है कि फर्जी प्रमोशन पर एक फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

सेक्टर-34 एग्जीबिशन ग्राउंड में होने वाले Arijit Singh कॉन्सर्ट के आयोजकों ने एक फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 27 मई 2023 को केस दर्ज किया है।

टाल दिया गया अरिजीत सिंह का कॉन्सर्ट

दूसरी तरफ अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है, जो 27 मई को होने वाला था। चंडीगढ़ में मौसम खराब है, इस कारण शो को स्थगित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, अब नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

कॉन्सर्ट को लेकर फर्जीवाड़ा

अपनी शिकायत में तारिश एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के तरुण चौधरी ने बताया कि वे आधिकारिक तौर पर सिंगर अरिजीत सिंह के लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन कर रहे थे। लेकिन 'ग्रीन हाउस इंडिया' नाम का एक इंस्टाग्राम अकाउंट, फर्जी पोस्टर के माध्यम से खुद को कॉन्सर्ट का निर्माता बता रहा है और अपने रेस्त्रां को प्रमोट करने लिए फ्री में टिकट देने की पेशकश कर रहा है।

पुलिस ने इन धाराओं के तहत दर्ज किया मामला

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेक्टर 17 में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 419 (व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी), 420 (धोखाधड़ी) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.